फतवे की दुकान खोल रखी है जो सब्जी की तरह फतवे बेचते रहते हो: मुख्तार अब्बास नकवी

0
8

[object Promise]

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर कहा है कि जो लोग वैक्सीन पर प्रश्न खड़ा कर रहे हैं। वे शुद्ध रूप से लोगों की सेहत के दुश्मन हैं, ये वही लोग है जिन्होंने डेंगू वैक्सीन पर सवाल खड़ा किया था। हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को जो वैक्सीन लगाया जाता है इन्होंने तो उस पर भी सवाल खड़ा कर फतवा जारी कर दिया था।

इन्होंने तो फतवे की दुकान खुल रखी है और सब्जी की तरह फतवे बेजते हैं। इस तरह ये जो फतवे के फर्ज़ी फेडरेशन हैं ये फेडरेशन हमेशा लोगों को गुमराह करने के लिए खड़े होते हैं। वैक्सीन जब शुरू होगी तो ये फर्ज़ी फेडरेशन वाले सबसे पहले इसे लगा लेंगे।