वाराणसी : ट्रायल के दौरान टोलप्लाजा पर जाम , 4 पहिया वाहनों को 15 फरवरी तक फास्टैग के लिए राहत

0
7

[object Promise]

वाराणसी, देशभर में 1 जनवरी से सभी गाड़ियों में फास्टैग अनिवार्य करने को लेकर सरकार की तरफ से आदेश के बाद एनएचआई द्वारा दिये गए निर्देश पर सभी टोलप्लाजा पर ट्रायल चलाया जा रहा है। जिसके बाद ट्रायल में ही टोलप्लाजा के दोनों तरफ भीषण जाम लग रहा है। जिसमें वाहन चालकों और आपरेटरों से जमकर विवाद भी हो रहा है। ट्रायल की डेली रिपोर्ट टोलप्लाजा से एनएचएआई और सरकार को भेजी जा रही थी जिसकी समस्याओं को देखते हुए सरकार ने एनएचएआई को निर्देश जारी किया है कि 15 फरवरी तक चार पहिया वाहनों को छूट दी जा रही है ताकि राहत मिल सके। अन्य कुछ कमियां और समस्याओं का समाधान निकालने के लिए एनएचएआई लगातार प्रयास कर रही है। टोलप्लाजा हेड मनीष कुमार ने बताया कि अभीतक एनएचएआई की तरफ से कोई लिखित आदेश नहीं आया है।

[object Promise]
ट्रायल की डेली रिपोर्ट टोलप्लाजा से एनएचएआई और सरकार को भेजी जा रही थी जिसकी समस्याओं को देखते हुए सरकार ने एनएचएआई को निर्देश जारी किया है कि 15 फरवरी तक चार पहिया वाहनों को छूट दी जा रही है ताकि राहत मिल सके।

कोरोना काल मे चार पहिया वाहनों की संख्या हुई दोगुनी से ज्यादा