वाराणसी के जैतपुरा थाने में एफआइआर दर्ज , पत्‍नी पर जान लेवा हमला कर कहा पांच बार तलाक

0
7

[object Promise]

वाराणसी, पत्‍नी पर जान लेवा हमला कर पांच बार तलाक बोलने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में जैतपुरा थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जैतपुरा थानांतर्गत काजी सादुल्‍लापुरा निवासी शबनम बीबी की शादी अब्दुल कुद्दुस से हुई है। पीडिता का आरोप है कि गत 29 दिसंबर की शाम पति अब्‍दुल कुद़दूस ने अपनी पत्‍नी शबनम को लाठी डंडे से मारा पीटा व जान से मारने की नीयत से शबनम गला दबाने लगे। चोट लगने के कारण शरीर मे की जगह ज़ख्म के निशान भी मौजूद हैं। इस दौरान घर के कुछ लोगों ने आकर बीच-बचाव किया । इसके चलते शबनम बीबी की जान बची। इसके बाद शबनम बीबी के पति अब्दुल कुद्दुस ने उसी वक्त तलाक-तलाक-तलाक पांच बार बोला और कहा उसे जो करना है कर ले। पुलिस, थाना, कचहरी मेरी मुठ्टी मे है। मेरा कोई कुछ नही कर सकता है। सूचना पाकर पहुंचे युवती के भाई से भी दुर्व्‍यवहार किया। घटना के बाद पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर हत्‍या का प्रयास, मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा मुस्लिम महिला(विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम-2019 की धारा-3 व 4 के तहत मुकदमा कायम करते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया गया। अभियुक्त अब्दुल कुद्दुस की गिरफ्तारी अभी नही हो सकी है।

[object Promise]
जान लेवा हमला कर पांच बार तलाक बोलने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में जैतपुरा थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जैतपुरा थानांतर्गत काजी सादुल्‍लापुरा निवासी शबनम बीबी की शादी अब्दुल कुद्दुस से हुई है।

वाराणसी – मिर्जामुराद क्षेत्र के नयापुर गांव में मंगलवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गया। इस दौरान एक पक्ष के प्रदीप पटेल, प्रदुम्म पटेल व बिरजो देवी तथा दूसरे पक्ष के अशोक पटेल, शांति देवी, अखिलेश पटेल, हरिश्याम घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों ने थाने पहुंच एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। घायलों को मेडिकल मुआयना हेतु भेजा गया।