कुशीनगर में प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

0
7

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के पडरौना कोतवाली के मिश्रौली बाजार में रविवार की दोपहर में एक बाइक सवार युवक की प्राइवेट बस की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कल्याण छापर गांव निवासी परवेज बाइक से रामकोला की तरफ जा रहा था। इस दौरान वह मिश्रौली चौराहे पर सामने से आ रही एक प्राइवेट बस की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पुलिस पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी।