राष्ट्रीयकिसान कानून के विरोध के बीच समर्थन में भी प्रदर्शन, नोएडा में...

किसान कानून के विरोध के बीच समर्थन में भी प्रदर्शन, नोएडा में लगा भीषण जाम

[object Promise]

नई दिल्ली, तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे किसानों के प्रदर्शन को एक महीना होने को है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के किसानों का आंदोलन बृहस्पतिवार को 29वें दिन पहुंच गया। दिल्ली से सटे हरियाणा के सिंघु और टीकरी बॉर्डर के साथ यूपी के नोएडा और गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में आवाजाही बाधित है।

[object Promise]
Delhi Farmers Protest राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के सिंघु और टीकरी बॉर्डर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजीपुर बॉर्डर पर भी बड़ी संख्या में किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में आवाजाही बाधित है।

LIVE UPDATES:

  • नोएडा में कृषि कानून के समर्थन में नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास जुटे भारी संख्या में किसान जुटे। इसके चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर जाम भी लग गया है।
  • बता दें कि आगामी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को किसान संगठन हरियाणा के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएंगे। इसे आंदोलन की कड़ी बताया जा रहा है। इसका एलान किसान संगठन पहले ही कर चुके हैं।
  • दिल्ली-एनसीआर में आधा दर्जन जगहों पर किसानों का धरना-प्रदर्शन होने के चलते बृहस्पतिवार सुबह से ही ट्रैफिक धीमा है। खासकर नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली जा रहे लोगों को दिक्कत पेश आ रही है।
  • दिल्ली-एनसीआर में जारी किसानों के आंदोलन के बीच राहुल गांधी के नेतृत्व में शुक्रवार को विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने वाली थी, लेकिन उसे इसकी इजाजत नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस ने हालात को देखते हुए इसकी मंजूरी नहीं  दी है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 2 करोड़ हस्ताक्षर वाला प्रपत्र राष्ट्रपति को सौंपने वाले थे।
  • वहीं, दक्षिणी दिल्ली सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी के लोग अपशब्द बोलते रहे हैं। कभी पूर्वांचल के नाम पर, कभी निजी रूप से बदनाम करना। केजरीवाल अपनी अभद्र, झूठी बयानबाजी के कारण कई बार माफी भी मांग चुके हैं। अब प्रेस वार्ता करके उनके प्रवक्ता ने किसानों के लिए घड़याली आंसू बहाए हैं। मैं यह पूछना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल व उनके प्रवक्ता ने कभी यह देखा कि किसान की पीड़ा क्या है? हमारे पिताजी व दादा किसान थे। स्वयं मैं भी किसान हूं इसलिए मैं किसानों का दर्द बेहतर समझ सकता हूं। मेरे भाषण के कई वीडियो को इन लोगों ने एडिट करके मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया है, जिसमें ये लोग कामयाब नहीं हुए हैं। अरविंद केजरीवाल के कितने विधायक जेल जा चुके हैं, यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। कृषि कानून के नाम पर यह लोग देश में अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं।
  •   दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि किसान विरोध के कारण नोएडा और गाज़ियाबाद से दिल्ली की ओर आने वाले यातायात के लिए चिल्ला और गाजीपुर सीमाएं बंद हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे आनंद विहार, डीएनडी, अप्सरा, भोपरा और लोनी सीमाओं के माध्यम से दिल्ली आने के लिए वैकल्पिक मार्ग लें।
  • बता दें कि किसानों के प्रदर्शन के मद्देजर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वालों में से एक याचिकाकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रही 40 से ज्यादा किसान यूनियनों को पक्षकार बनाना चाहता है। इस बाबत प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने 17 दिसंबर को इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि किसानों को बगैर किसी बाधा के अपना आंदोलन जारी रखने देना चाहिए और न्यायालय शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के मौलिक अधिकार में हस्तक्षेप नहीं करेगा। इस मामले में जिन किसान यूनियनों को प्रतिवादी बनाने का अनुरोध किया गया है उनमें बीकेयू-सिधूपुर, बीकेयू-राजेवाल, बीकेयू-लखोवाल, बीकेयू-डकौंडा, बीकेयू-दोआबा, जंबूरी किसान सभा और कुल हिंद किसान फेडरेशन भी शामिल हैं।
  • वहीं, दूसरी ओर सिंघू और टीकरी बॉर्डर प्रदर्शनकारी किसानों की संख्या लगातार घट रही है। यही वजह है कि किसान संगठनों के नेता मंच से लोगों को आंदोलन में शामिल होने की अपील करते दिख रहे हैं। इस बीच किसानों को समर्थन देने कई पंजाबी कलाकार और कवि भी पहुंच रहे हैं, जिससे यहां पर किसान जमा रहें।
  • वहीं, किसानों का केंद्र सरकार की ओर से बातचीत का प्रस्ताव भी दिया गया था, लेकिन इस बार कोई सहमति नहीं बन पाई है।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories