राष्ट्रीयमुरादाबाद : दिल्ली हाईवे पर ट्रक चालक ने अचानक लगाए ब्रेक, आपस...

मुरादाबाद : दिल्ली हाईवे पर ट्रक चालक ने अचानक लगाए ब्रेक, आपस में टकराए कई वाहन, 2 की मौत, 8 लोग घायल

[object Promise]

मुरादाबाद, मुरादाबाद में कोहरे का कोहराम जारी है। कटघर थाना क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर गुरुवार को सुबह वाहनों की टक्कर में बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, वहीं हादसे में विभिन्न वाहनों पर सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दिल्ली हाईवे पर 12 से अधिक वाहनों की टक्कर से अफरातफरी मची रही।

[object Promise]
मुरादाबाद में कोहरे की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं इसमें लोगों की जानें जा रहीं हैं। गुरुवार को दिल्ली हाईवे पर ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा द‍िए। इसके बाद पीछे चल रहे एक के बाद एक वाहन टकराते चले गए।

कटघर थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे घने कोहरे के बीच दिल्ली हाईवे पर वाहन गुजर रहे थे। इस बीच राजस्थान जा रहे लोहे से लदे एक ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा द‍िए। बीच सड़क में तेज ब्रेक लगने के कारण पीछे आ रहे करीब 12 से अधिक वाहन वाहन एक-दूसरे से टकराने लगे। वाहनों की सिलसिलेवार टक्कर में मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रहने वाले बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। कमल सिंह यादव उर्फ भूरा निवासी नाजरपुर मूंढापांडे ने मौके पर दम तोड़ द‍िया। वहीं उसी के गांव के रामसरन की भी जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।

हादसे में ये हुए घायल

हादसे में रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रहने वाले साहिल अरोड़ा व उनकी मां बबिता अरोड़ा को गंभीर चोटें आईं हैं। इनके अलावा तौफीक, अजमत जहां और शबीना निवासी इमलाक थाना कटघर व ट्रक चालक विष्णु सिंह, रामकुमार निवासी काटेपुतली थाना परागपुर जयपुर राजस्थान के साथ ही देवेश निवासी बाबूगढ़ छावनी हापुड़ को गंभीर चोटें आईं हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।

दो घंटे तक लगा रहा जाम 

कोहरे में हाईवे पर वाहनों की टक्कर और ट्रक पलटने से घंटों अफरातफरी का माहौल रहा। दो घंटे बाद सड़क पर आवागमन सुचारू शुरू हो सका। कटघघर पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिया है। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनों राजमिस्त्री थे। वे गांव से मुरादाबाद मजदूरी करने आ रहे थे। इस दरमियान हादसे के शिकार हो गए। मजदूरों की अकाल मौत से उनके स्‍वजनों पर व‍िपदा का पहाड़ टूट पड़ा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

Related Articles

Popular Categories