राष्ट्रीयगोरखपुर : कल से छिन जाएंगे ग्राम प्रधानों के अधिकार, प्रशासक के...

गोरखपुर : कल से छिन जाएंगे ग्राम प्रधानों के अधिकार, प्रशासक के हाथ होगी पंचायतों की कमान

[object Promise]

गोरखपुर, ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर की रात 12 बजे समाप्त हो जाएगा और गांवों की कमान सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत के हाथ में चली जाएगी। प्रशासन की ओर से शासन से आदेश आने का इंतजार किया जा रहा है। गोरखपुर के सभी ब्लाकों में एडीओ पंचायत भी नहीं हैं, ऐसे में एक एडीओ पंचायत के पास करीब 80 गांवों की जिम्मेदारी होगी।

16 एडीओ पंचायत के पास होगी 1308 ग्राम पंचायतों की जिम्‍मेदारी

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही प्रधानों के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार समाप्त हो जाएंगे। पंचायत चुनाव होने तक प्रशासक ही यह जिम्मेदारी निभाएंगे। वर्तमान समय में बेलघाट एवं खोराबार में एडीओ पंचायत के पद पर किसी की तैनाती नहीं है। गोला के एडीओ पंचायत के पास उरुवा का भी अतिरिक्त प्रभार है। गगहा ब्लाक के एडीओ पंचायत 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। नगर निकायों में शामिल होने के बाद वर्तमान में करीब 1308 ग्राम पंचायतें जिले में हैं। 16 एडीओ पंचायत के पास ही इनकी जिम्मेदारी रहेगी।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories