कर्नाटक : आज से 2 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगी पाबंदी

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

बेंगलुरू, एएनआइ। कोरोना वायरस के नए प्रकार को देखते भारत पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। इसे लेकर कर्नाटक सरकार भी सतर्क हो गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। आदेश के मुताबिक, कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच लगाया जाएगा।

[object Promise]
इंग्लैंड में मिले कोरोना वायरस के प्रकार को देखते हुए भारत भी अलर्ट हो गया है। इसको देखते हुए महाराष्ट्र के बाद अब कर्नाटक ने भी नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है जो आज रात से दो जनवरी तक लागू रहेगा।

इसकी शुरुआत आज रात से होगी, जो कि 2 जनवरी तक रहेगा। इससे पहले, ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नए प्रकार के मद्देनजर महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

हालांकि, मंगलवार को येदियुरप्पा ने कहा था कि अभी राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमें पता चला है कि चेन्नई में ब्रिटेन से पहुंचा एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। हमें अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की हवाई अड्डों पर जांच की जाएगी। सभी आवश्यक एहतियात बरते गए हैं और कर्नाटक में वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा नजर रखी जा रही है।

Share This Article