राष्ट्रीयबचपन में प्रभावित होकर रखा अपना नाम , चंदन तस्कर वीरप्पन की...

बचपन में प्रभावित होकर रखा अपना नाम , चंदन तस्कर वीरप्पन की फिल्म देखकर बनाया वीरप्पन गैंग

[object Promise]

बरेली, कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की फिल्मों से वीरप्पन गैंग का सरगना इतना प्रभावित था कि उसने न सिर्फ खुद का नाम वीरप्पन रख लिया बल्कि अपना गैंग भी इसी नाम से बना लिया। मंगलवार देर रात जब पुलिस ने इस गैंग को पकड़ा तब गैंग के सरगना ने इसका खुलासा किया। गैंग के पास चोरी का काफी सामान पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद गैंग के पकड़े गए दो आरोपितों को जेल भेज दिया है।

[object Promise]
कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की फिल्मों से वीरप्पन गैंग का सरगना इतना प्रभावित था कि उसने न सिर्फ खुद का नाम वीरप्पन रख लिया बल्कि अपना गैंग भी इसी नाम से बना लिया। मंगलवार देर रात जब पुलिस ने गैंग को पकड़ा तब गैंग के सरगना ने इसका खुलासा किया।

किला चौकी इंचार्ज शनि चौधरी देर रात गश्त कर रहे थे। उसी दौरान सत्यप्रकाश पार्क के पास दो युवक संदिग्ध हालत में खड़े मिले। पुलिस ने उन्हें आवाज दी तो दोनो भागने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों को दौड़ा कर पकड़ लिया और थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ और तलाशी के दौरान दोनों के पास एक-एक मोबाइल मिला। पूछतांछ में पता चला कि दोनों मोबाइल चोरी के हैं। पकड़े गए एक युवक ने अपना नाम आसिफ उर्फ वीरप्पन बताया और दूसरे ने सलीम निवासी स्वालेनगर पता बताया। पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह चोरी करते हैं और उनके गैंग में दो अन्य सदस्य भी शामिल हैं। पकड़ा गया वीरप्पन गैंग का सरगना है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दो लैटपटॉप और एक एलइडी भी बरामद की। उन्होंने बताया कि स्वालेनगर में रहने वाले साबेज के घर से दो लैपटॉप, लीचीबाग निवासी शाकिर के घर से दो मोबाइल और आनंद विहार कॉलोनी में रहने वाले एक युवक के घर से एलइडी चुराई थी। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि गैंग के दो सदस्यों की तलाश की जा रही है।

पकड़ा गया आसिफ बेहद शातिर है। वह चंदन तस्कर वीरप्पन से खासा प्रभावित है। उसने बताया कि उसने प्रभावित होकर बचपन में दस साल की उम्र में ही अपना नाम वीरप्पन रख लिया था। वह वीर पसंद था। इसी लिए उसने अपना नाम 10 साल की उम्र में ही वीरप्पन रख लिया। वह अक्सर वीरप्पन पर बनाई गईं फिल्में देखता था। इसके बाद उसने इसी नाम से अपना गैंग बनाया और फिर चोरियां करने लगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories