कानपुर, बिकरू कांड के मुख्य आरोपित गैंगस्टर विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के घर में लगी सील बुधवार को कोर्ट के आदेश पर खोली गई। पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किराएदार का सामान बाहर निकाला गया। यहां पूरे समय अर्मापुर और नजीराबाद थाना पुलिस मौके पर तैनात रही।
[object Promise]
मुख्य आरोपित विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई की संपत्तियों में सभी मकानों को सीज किया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मकान खुलवाकर किरायेदार का सामान निकालवाया गया।
बिकरू कांड में मुख्य आरोपित विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई भी मुकदमे में नामजद है। उसके खिलाफ पुलिस ने करीब 4 महीने पहले गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी। जय बाजपेई के अलावा उसके भाई अजय बाजपेई शोभित बाजपेई और रजय बाजपेई को सहयोग अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14/1 का प्रयोग करते हुए चारों भाइयों की एक लगभग एक दर्जन संपत्तियों को सील कर दिया था।
इनमें ही ब्रह्मनगर में मकान नंबर 481 भी है। इस मकान में आधा दर्जन से अधिक किरायेदार रहते थे। किरायेदार अरविंद शर्मा समय से पहले सामान बाहर नहीं निकाल सके थे। प्रशासन और पुलिस ने मकान में सील लगा दी थी और उनका सामान भी मकान में रह गया था। बाद में अरविंद शर्मा की पत्नी वर्तिका शर्मा ने अदालत में गुहार लगाई थी। अदालत के आदेश पर बुधवार को मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में मकान की सील खोली गई। अर्मापुर और नजीराबाद थाना पुलिस की मौजूदगी में किरायेदार अरविंद शर्मा ने सारा सामान मकान से बाहर निकाला। नजीराबाद सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश से किरायेदार का सामान मकान से बाहर निकलवाया गया है। सामान बाहर निकल जाने के बाद मकान को दोबारा सील कर दिया जाएगा।
भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]
बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]
ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]