राष्ट्रीयकानपुर : नर भक्षी बन गए थे दंपती, बच्ची का कलेजा खाने...

कानपुर : नर भक्षी बन गए थे दंपती, बच्ची का कलेजा खाने में आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल,

[object Promise]

कानपुर, दीपावली की रात घाटमपुर क्षेत्र के गांव भदरस स्थित भद्रकाली मंदिर के समीप बच्ची की हत्या के बाद पेट फाड़ कर कलेजा खाने की घटना में पुलिस ने निसंतान दंपती समेत चारों आरोपितों को जल्द सजा दिलाने का प्रयास शुरू कर दिया है। घटना के बाद एकत्र सभी साक्ष्यों के साथ पुलिस ने अदालत में आरोपितों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल कर दी है। अब कोर्ट में जल्द ही मामले की सुनवाई शुरू होगी।

[object Promise]
कानपुर के घाटमपुर में दीपावली की रात बच्ची की हत्या के बाद पेट फाड़कर कलेजा खाने की सनसनी फैला देने वाली घटना में दंपती समेत चारों आरोपितों को पुलिस जल्द सजा दिलाने के प्रयास में हैं। चार्जशीट दाखिल होने से अब जल्द केस की सुनवाई शुरू होगी।

दंपती ने कच्चा खाया था कलेजा

घाटमपुर क्षेत्र के एक गांव में दीपावली की शाम लापता किशोरी की अगले दिन सुबह भद्रकाली देवी मंदिर के समीप क्षत-विक्षत शव मिला था। धारदार हथियार से बच्ची का पेट काटकर सभी आंतरिक अंग निकाले गए थे। पुलिस की तहकीकात में सामने आया था कि पैसों के लालच में गांव के अंकुल कुरील व बीरन ने बच्ची को मारकर पेट फाड़ा था और कलेजा (लीवर) निकालकर नि:संतान परशुराम व उसकी पत्नी सुनैना को दिया था। संतान की आस में नरभक्षी बने दंपती ने बच्ची का कलेजा कच्चा ही खाया था।

बच्ची का कालेजा लाने के लिए दिए थे 1500 रुपये

पुलिस के मुताबिक परशुराम ने ही अंकुल को 500 व बीरन को एक हजार रुपये कलेजा लाने के लिए दिया था। परशुराम ने पुलिस को बताया था कि बच्ची का कलेजा खाने से संतान प्राप्ति की बात रेलवे व बस स्टेशनों में बिकने वाली बंगाल का काला जादू या महाइंद्रजाल जैसी पुस्तकों में पढ़ी था। शादी के 21 वर्ष बाद भी नि:संतान रहने के चलते उसने अंकुल और बीरन से बच्ची का कलेजा लाने को कहा था। वह संतान के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हो गया था।

पुलिस ने अकुल व बीरन के बाद परशुराम व सुनैना काे गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था। विवेचक प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि विरलतम श्रेणी के अपराध में आरोपितों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य संकलन कर आरोप पत्र न्यायालय मे दाखिल किया गया है। पुलिस मजबूत पैरवी कर आरोपितों को सख्त सजा दिलवाएगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories