Home धार्मिक आज बन रहा है बेहतरीन योग, जानें शुभ मुहूर्त

आज बन रहा है बेहतरीन योग, जानें शुभ मुहूर्त

50
0

नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। धार्मिक मत के मुताबिक नवरात्रि के पांचवें दिन माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है। जो भी भक्त माता स्कंदमाता की विधि पूर्वक पूजा करता है उसपर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। मान्यता है कि माता स्कंदमाता की साधना करने से व्यक्ति की प्रत्येक मनोकामना पूर्ण होती है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। 

माता स्कंदमाता बेहद दयालु स्वाभाव की हैं जिन भी व्यक्तियों पर माता स्कंदमाता की कृपा हो जाती है वह अपने जीवन में सकारात्मकता के पथ पर चलते हैं और उनके जीवन में सुख का आगमन होता है। वही आज नवरात्रि के पांचवे दिन शोभन योग बन रहा है। आज व्यक्ति को माता स्कंदमाता की पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होगी। 

शरदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि 20 अक्टूबर को रात 12.31 बजे तक है। इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू होगी। इस दिन सौभाग्य और शोभन समेत कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इन योगों में स्कंदमाता की पूजा करना बेहद फलदायी होता है। नवरात्र के पांचवें दिन शोभन योग बन रहा है। यह संयोग 19 अक्टूबर को सुबह 06:54 बजे से बन रहा है, जो पूरे दिन रहेगा। यह योग 20 अक्टूबर को सुबह 5:09 बजे समाप्त होगा। इस योग में मां की पूजा करने से सुख, सौभाग्य और आय में वृद्धि होती है। 

सूर्योदय – सुबह 06.24 पर

सूर्यास्त – शाम 17.48 मिनट पर

चन्द्रोदय- सुबह 10.45 मिनट पर

चन्द्रास्त- सुबह 08.56 मिनट पर

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।