यूके : कोरोना के नए स्‍ट्रेन से तेजी से हो रहा संक्रमण, भारत बेहतर स्थिति में : स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

नई दि‍ल्‍ली, एजेंसी। देश में कोरोना वायरस की स्थिति, कोरोना के नए स्‍ट्रेन को लेकर तैयारी और वैक्‍सीन की स्थिति पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की। नीति आयोग के सदस्‍य डा. वीके पाल ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन से तेजी संक्रमण हो रहा है। यह म्‍युटेशन बीमारी की तीव्रता को प्रभावित नहीं कर रहा है। कोरेाना के मामलों में मृत्‍यु दर इस म्‍युटेशन से प्रभावित नहीं है। चिंता का कोई कारण नहीं है, घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अभी हमें सतर्क रहने की जरूरत है। इस म्यूटेशन से वायरस के एक से दूसरे व्यक्ति में जाने की ट्रांसमिसिबिलिटी बढ़ गई है, ऐसा भी कहा जाता है कि ट्रांसमिसिबिलिटी 70 फीसद बढ़ गई है। अभी तक हमारे देश में विकसित हो रहे टीकों और अन्य देशों में उपलब्ध टीकों की क्षमता पर इसका कोई प्रभाव नहीं है।

[object Promise]
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि करीब 163 दिनों बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3 लाख से भी कम हो गई है। ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और ये हमारे फ्रंटलाइन वर्कर्स की वजह से हो पाया है।

उन्‍होंने कहा कि यूनाइटेड किंगडम में देखा गया कोरोना वायरस का नया स्‍ट्रेन या म्‍युटेशन भारत में अब तक नहीं देखा गया है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर बहुत सारे देशों में परेशानी बढ़ रही है। यूरोप में मामलों में बढ़ोतरी हुई है और बहुत सारे देशों ने अपने यहां लॉकडाउन लगाया है। इस तरह से हम अपने आपको बहुत अच्छी स्थिति में पाते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि करीब 163 दिनों बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3 लाख से भी कम हो गई है। ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और ये हमारे फ्रंटलाइन वर्कर्स की वजह से हो पाया है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की कुल मामलों के 3 फीसद से भी कम हैं। भारत में सितंबर महीने के मध्य से अब तक लगातार मामलों की संख्या में कमी आ रही है। देश में कोरोना से रिकवरी रेट 95 फीसद से अधिक है।

राज्‍यवार स्थिति के अनुसार, एमपी, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और केरल में पिछले 24 घंटों में 57 फीसद मामले सामने आए हैं। वहीं यूपी, छत्तीसगढ़, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 61 फीसद मौतें हुई हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *