Home धार्मिक अपने गुरु को दें यह तीन भेंट मजबूत होगा आपका रिश्ता

अपने गुरु को दें यह तीन भेंट मजबूत होगा आपका रिश्ता

3
0

जीवन शैली: गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व 3 जुलाई को मनाया जाएगा। यह दिन गुरुजनों को समर्पित है गुरु पूर्णिमा के दिन जो व्यक्ति अपने गुरुजनों के साथ  वक्त बिताता है, उसको सम्मान देता है उनके प्रति स्वयं को समर्पित करता है उसका जीवन सुखमय हो जाता है। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी वस्तु के विषय में जो आपको अपने गुरु को भेंट करनी चाहिए। कहते हैं यदि आप यह चीजें अपने गुरु को भेंट करते हैं तो आपका उनसे रिश्ता मजबूत होता है। 

सेवा:

गुरु पूर्णिमा के दिन लोग अपने गुरु-जनों को महंगे-महंगे गिफ्ट भेंट में देते हैं। लेकिन यदि आप अपने गुरु से सच में प्रेम करते हैं और उनके प्रति स्वयं को समर्पित करना चाहते हैं तो आपको अपने गुरुजन को सेवा और सम्मान भेंट करना चाहिए। उनके सामने यह संकल्प लेना चाहिए की आप हर कठिन समय में आपने गुरु के प्रति सच्ची निष्ठां के साथ समर्पित रहेंगे और उनकी सेवा में आप कभी स्वयं का स्वार्थ नहीं देखते। 

सत्य:

गुरु पूर्णिमा के दिन आपको अपने गुरु को अपना सत्य भेंट करना चाहिए। उनके सम्मुख यह संकल्प लेना चाहिए कि आप उनसे कभी झूठ नहीं बोलेंगे और विकट परिस्थिति में भी आप उनके साथ सत्य के साथ खड़े होंगे। आप अपने समर्पण को सत्य से पिरोहेंगे और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। 

समर्पण: 

गुरु पूर्णिमा के दिन आपको अपने गुरु को यह वचन भेंट देना चाहिए कि आप सदैव उनके प्रति समर्पित रहेंगे आपके सुख से पूर्व आप अपने गुरुजन का सुख देखेंगे। आप कितनी भी कठिन स्थिति में क्यों न हों आप अपने गुरु की खुशी के लिए स्वयं का दुःख भूल जाएंगे और उनके प्रति सदैव समर्पित होंगे।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।