मोतीलाल वोरा : कंधे पर हाथ रखकर कहा था कि पार्टी को बहुत आगे लेकर जाओ

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

बरेली, कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे मोती लाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर बरेली में भी कांग्रेसियों ने शोक संवेदना प्रकट की है। साथ ही उनके साथ बिताए पलों की यादें दैनिक जागरण से साझा की। प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने उनके साथ गुजारे पलों को याद करते हुए बताया कि साल 2002 की वह शाम मेरे जीवन की बेहद प्रेरणादायक थी।

[object Promise]
कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे मोती लाल वोरा ने मेरे कंधे पर हाथ रखा और कहा हमेशा तरक्की करो पार्टी को बहुत आगे ले जाओ। उनकी दिलाई हिम्मत के सहारे हमेशा पार्टी में आगे रहा। आज उनके निधन पर उनकी ये कही बात एकाएक याद आ गई।

कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे मोती लाल वोरा ने मेरे कंधे पर हाथ रखा और कहा हमेशा तरक्की करो, पार्टी को बहुत आगे ले जाओ। उनकी दिलाई हिम्मत के सहारे हमेशा पार्टी में आगे रहा। आज उनके निधन पर उनकी ये कही बात एकाएक याद आ गई। उन्होंने बताया कि आज पार्टी ने बड़े नेता को खो दिया है। 93 साल की उम्र में भी मोती लाल वोरा का गजब व्यक्तित्व था। बेहद सरल स्वभाव के धनी नेता ने पार्टी को मजबूती दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2002 में मोती लाल वोरा चुनाव प्रचार के लिए बहेड़ी आए थे। उनके भाषण से जनता के चेहरे खिल उठे थे। वहां से लौटकर वह रामपुर गार्डन स्थित हमारे आवास पर आए थे। यहां करीब दो घंटा रुके। भोजन किया और फिर कार से लखनऊ को निकल गए। यहां से निकलते वक्त उन्होंने कंधे पर हाथ रखकर पार्टी के प्रति निष्ठा सदैव बनाए रखने को कहा था। राजनीति में तरक्की करने का आशीर्वाद भी देकर गए थे। उनका जाना कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान है। उनकी जगह को भरना मुश्किल है। उनके निधन से हर कांग्रेसी दुखी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *