राष्ट्रीयकुंडली बार्डर पर चल रहे किसानों के धरने के दौरान दो किसानों...

कुंडली बार्डर पर चल रहे किसानों के धरने के दौरान दो किसानों ने निगला जहर, लिखा Suicide Note

[object Promise]

New Delhi. 77 वर्षीय बुजुर्ग किसान निरंजन सिंह ने दिल्ली के कुंडली बार्डर पर चल रहे किसानों के धरने के दौरान सल्फास निगल लिया। सल्फास निगलने से पहले उसने श्री जपुजी साहिब जी का पाठ सुना। उक्त किसान को चंडीगढ़ के पीजीआइ अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। वहीं, फिरोजपुर के हलका गुरुहरसहाय के गांव करीं कलां के 50 वर्षीय किसान ने कर्ज से तंग आकर रविवार देर रात आत्महत्या कर ली।

मृतक कुलबीर सिंह शनिवार को दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन से वापस लौटा था। कुलबीर नौ दिन तक किसान आंदोलन में शामिल रहा था। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक कुलबीर के पास सवा दो एकड़ जमीन थी और उस पर नौ लाख रुपये का कर्ज है। मृतक कुलबीर सिंह के चार और भाई हैंं और सभी के पास तीन-तीन एकड़ जमीन है। कर्ज कारण कुलबीर ने कुछ जमीन को बेच दिया था। कम जमीन होने कारण मृतक पर कर्ज बढ़ गया था। मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि कृषि कानून को लेकर कुलबीर बेहद चिंतित था।

उधर, तरनतारन के गांव भट्ठल भाईके निवासी किसान निरंजन सिंह के पास 12 एकड़ जमीन है। निरंजन सिंह के पांच बेटे हैं, जिनमें से पूर्व सरपंच गुरमीत सिंह, झिरमिल सिंह, निर्मल सिंह, हरजीत सिंह व काला सिंह हैंं। इस किसान परिवार के सिर पर कोई भी सरकारी कर्ज नहीं है। गांव के सरपंच बलबीर सिंह ने दैनिक जागरण को बताया कि 26 नवंबर से वह जत्था लेकर दिल्ली धरने पर गया था। शनिवार को जत्थे समेत वापस लौट आया। रविवार को बुजुर्ग किसान निरंजन सिंह, पंच दिलबाग सिंह के अलावा मुखत्यार सिंह समेत अपनी कार में सवार होकर दोबारा दिल्ली धरने के लिए रवाना हुआ था। रविवार की रात करनाल में गुजारी। सुबह छह बजे दिल्ली के कुंडली बार्डर पर चल रहे धरने में पहुंच गए। सुबह आठ बजे श्री जपुजी साहिब जी का पाठ हुआ। जिसके बाद किसानों ने भूख हड़ताल पर बैठना था।

बुजुर्ग किसान निरंजन सिंह ने बाकी किसानों के साथ श्री जपुजी साहिब जी का पाठ श्रवण किया। इसके बाद वह पंडाल के पीछे चले गया। वहां पर निरंजन सिंह ने जेब से सल्फास की गोली निकाल कर निगल ली। मौके पर कुछ निहंग सिंह मौजूद थे। उनको निरंजन सिंह ने बताया कि नौवी पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने जुल्म के खिलाफ आवाज उठाते कुर्बानी दी थी। करीब चार माह से किसान, बुजुर्ग, बच्चे रेल की पटरियों और सड़कों पर परेशान हो रहे हैं, लेकिन उनकी सुध नहीं ली जा रही। ऐसा लगता है कि वह देश के निवासी न होंं। मुझसे दुख देखा नहीं जाता। मैैं अपने प्राणों की कुर्बानी दे रहा हूं। सरपंच बलबीर सिंह ने बताया कि मौके पर निरंजन सिंह को नमक वाला पानी देकर निगली हुई सल्फास का असर कम कर दिया गया। अब वह चंडीगढ़ पीजीआइ में उपचाराधीन है।

जम्हूरी किसान सभा के जिला सचिव जसपाल सिंह ढिल्लों, प्रगट सिंह जामाराय ने कहा कि गांव भट्ठल भाईके के बुजुर्ग किसान निरंजन सिंह ने जो कदम उठाया है वह केंद्र सरकार की गलत नीति का नतीजा है। जामाराय कहते हैंं कि आत्महत्या करना ठीक नहीं। लेकिन, सो रही सरकार को जगाने लिए किसान ऐसा करने को बेबस हो रहे हैंं। कृषि सुधार कानूनों से पहले ही किसान निराश था। अब और निराशा में डाला जा रहा है।

बुजुर्ग किसान निरंजन सिंह ने गुरबाणी की पंक्तियों से पत्र शुरू करते एक शेर लिखा। जिसके बाद किसानों के चल रहे संघर्ष से दुखी होने और सरकार की नीति के खिलाफ कुर्बानी देनी की बात कही। किसान ने नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की कुर्बानी का भी जिक्र किया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories