राष्ट्रीयबिधनू : मिट्टी का खनन चलता पूरी रात और पुलिस मुकदमा दर्ज...

बिधनू : मिट्टी का खनन चलता पूरी रात और पुलिस मुकदमा दर्ज करती अज्ञात पर

[object Promise]

कानपुर, बिधनू क्षेत्र में पूरी रात बेखौफ माफिया ग्राम समाज की जमीन खोदकर छलनी करने में जुटे हुए है। ग्रामीणों के विरोध करने पर माफिया देख लेने की धमकी देते हुए मिट्टी की खोदाई जारी रखते हैं। खनन को रोकने के लिए रात को ग्रामीण पुलिस से लेकर राजस्व अधिकारियों को फोन करके शिकायत करते हैं, लेकिन माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं होती। ज्यादा दबाव बढऩे पर गठजोड़ के बंधन में बंधे राजस्व अधिकारी अज्ञात माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की खानापूरी कर देते हैं।

[object Promise]
कठेरुआ में बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास पड़ी ग्राम समाज की डेढ़ बीघा जमीन पर रविवार रात खनन माफिया ने खोदाई शुरू कर दी जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो माफिया ने देख लेने की धमकी देते हुए खनन शुरू कर दिया

ग्रामीण अधिकारियों को करते रहे फोन, नहीं रुकी जेसीबी

कठेरुआ में बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास पड़ी ग्राम समाज की डेढ़ बीघा जमीन पर रविवार रात खनन माफिया ने खोदाई शुरू कर दी, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो माफिया ने देख लेने की धमकी देते हुए खनन शुरू कर दिया, जिस पर एक ग्रामीण ने रात को ही पुलिस को अवैध खनन होने की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने ग्रामीण को खनन रुकवाने का अधिकार न होने की बात कहते हुए किनारा कर लिया, जिसके बाद ग्रामीण ने एसडीएम सदर को रात करीब 8:30 बजे फोन मिलाकर अवैध खनन की जानकारी दी, जिस पर एसडीएम सदर ने ग्रामीण से वाट्सएप पर मैसेज करने को कहा। ग्रामीण ने मैसेज भी कर दिया। इसके बाद भी माफिया काफी देर तक जमीन पर खोदाई करके ड़परों से मिट्टी ले जाते रहे। कई डंपर मिट्टी ले जाने के बाद माफिया खुद जेसीबी लेकर चला गया।

शिवरामपुर गांव में ग्रामसमाज की जमीन पर खनन जारी

बिधनू के शिवरामपुर गांव में रमईपुर से जामू रोड पर करीब सात बीघा ग्राम समाज की जमीन पर पड़ी हुई है। जिस पर क्षेत्रीय खनन माफिया ने मिट्टी की लूट मचा रखी है। बीते एक सप्ताह में करीब तीन बीघा जमीन की 10 फिट गहराई तक मिट्टी की खोदकर बेेच डाली है। क्षेत्रीय लोगों के राजस्व अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी यह अवैध खनन नहीं रुका। हर रोज अंधेरा होते ही माफिया जेसीबी से जमीन को छलनी करने का काम शुरू कर देता है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस दिन ग्राम समाज की पूरी मिट्टी खोद जाएगी, उसी दिन राजश्व अधिकारी जांच के लिए आ जायेंगे। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का डंका पीटेंगे।

डेढ़ माह में केवल अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे

बिधनू क्षेत्र बीते डेढ़ माह के अंदर केवल लेखपालों ने अज्ञात खनन माफियाओं के खिलाफ ही मुकदमे दर्ज कराए। जिसमे पिपरगवां गांव में लेखपाल विनोद कुमार ने एक मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराए। सेन पश्चिमपारा और सेन पूरबपारा में लेखपाल हरिशंकर ने दो मुकदमे अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराए। कठुई गांव में लेखपाल आलोक ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जबकि मौके पर जांच के दौरान ग्रामीण चीकचीक कर माफिया का नाम बताते हैं। इसके बाद भी जानकर भी अनजान बने लेखपाल अज्ञात के खिलाफ ही तहरीर देकर चले जाते हैं।

इनका ये है कहना

रात को ग्राम समाज की जमीन पर खनन होने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी। जिसपर रात को ही खनन रुकवा दिया गया था। अवैध खनन की जांच के लिए क्षेत्र में टीम लगी हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 – उपमा पांडेय, एसडीएम सदर

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories