राष्ट्रीयवाराणसी : भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्‍तव को स्‍कार्पियो ने मारी टक्‍कर, हादसे...

वाराणसी : भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्‍तव को स्‍कार्पियो ने मारी टक्‍कर, हादसे में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल

[object Promise]

वाराणसी, कैंट क्षेत्र से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव की बुलेट बाइक सहित तीन बाइकों में सोमवार की दोपहर स्कार्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में विधायक और साथ में मौजूद पार्टी कार्यकर्ता अरविंद कुमार पटेल चोटिल हो गए। हालांकि, पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार वाहन चालक हमला करने के मूड में था लेकिन मंशा सफल न हो पाने की वजह से फरार हो गया।

[object Promise]
भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव की बुलेट बाइक सहित तीन बाइकों में सोमवार की दोपहर स्कार्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में विधायक और साथ में मौजूद पार्टी कार्यकर्ता अरविंद कुमार पटेल चोटिल हो गए। हालांकि पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार वाहन चालक हमला करने के मूड में था

वहीं वारदात के बाद जहां कई लोग घायल हो गए वहीं स्कार्पियो सवार फरार हो गया। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जगह- जगह जांच कर रही है। वहींं हादसे में घायल लोगों को ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया है। जबकि भाजपा कार्यकर्ता विधायक पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं इस बाबत विधायक सौरभ श्रीवास्‍तव ने कहा कि किसी से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है।

जागरण को बताया कि कोदोपुर में काफी समय से सड़क खराब थी। वहां गाड़ी से जाने में दिक्कत होती इसलिए कार्यकर्ता की बाइक से वहां सड़क का शिलान्यास कर वापस आ रहे थे। प्रभुु नारायण राजकीय इण्टर कालेज से मुख्य मार्ग पर पहुचे तभी तेज स्कार्पियो ने गलत साइड से आकर धक्का मार दिया। हादसे में वाराणसी कैंट विधायक रामनगर बड़ी दुर्घटना से बाल- बाल बच गए। स्‍थानीय लोगों के अनुसार स्कार्पियो पर बिहार का नम्बर था। विधायक के साथ तीन अन्य घायलों में भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अरविंद पटेल और अमित सिंह ‘चिंटू’ थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद स्कार्पियो बिहार की थी, जिस पर हिंदू वाहिनी का झंडा लगा हुआ था। रामनगर नगर स्थित कोदोपुर वार्ड में सड़क निर्माण कार्य का सोमवार को उद्घाटन समारोह था। कैंटोंमेंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव उद्घाटन के लिए एक कार्यकर्ता अमित सिंह के साथ उसकी बुलेट से कोदोपुर पहुंचे थे। विधायक ने वार्ड में 382 मीटर लंबी पांच गलियों का शिलान्यास किया। उद्घाटन के बाद वापस एक दर्जन बाइकों के काफिले के साथ वह लौट रहे थे। इसी दौरान प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज तिराहे पर सामने से तेज रफ्तार आ रही सफेद स्कार्पियो ने पहले विधायक की बुलेट में टक्कर मारी फिर अन्य तीन बाइक में टक्कर मारते हुए पड़ाव की ओर भाग निकली। हादसे में विधायक सौरभ श्रीवास्तव सड़क पर गिर पड़े। इससे उनके पैर व सीने में अंदरूनी चोट आई हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories