राष्ट्रीयमहबूबा मुफ्ती ने कहा- कोई नियम-कानून नहीं जम्मू-कश्मीर में

महबूबा मुफ्ती ने कहा- कोई नियम-कानून नहीं जम्मू-कश्मीर में

[object Promise]

श्रीनगर। एक केंद्रीय एजेंसी ने सोमवार को दो वरिष्ठ पीडीपी नेताओं को धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इस पर पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में कोई नियम-कानून नहीं है। यहां रिपोर्टों में कहा गया है कि जांच एजेंसी के अधिकारियों ने महबूबा मुफ्ती के मामा सरताज मदनी को हिरासत में लिया है। इसके अलावा अनंतनाग जिले में पीरजादा मंसूर हुसैन को भी हिरासत में लिया गया है।

पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “पूरी तरह से कानूनहीनता। डीडीसी चुनाव परिणामों की पूर्व संध्या पर पीडीपी के सरताज मदनी और मंसूर हुसैन को मनमाने ढंग से हिरासत में लिया गया। यहां का हर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी क्लूलेस है, क्योंकि यह ‘ऊपर से ऑर्डर’ है। जम्मू-कश्मीर में अब कोई कानून नहीं है।” महबूबा ने प्रदेश में गुंडा राज होने की बात भी कही है।

पीडीपी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के युवा विंग के प्रमुख वहीद पारा फिलहाल एनआईए की रिमांड पर हैं। उन्हें एक आतंकी फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिससे उप पुलिस अधीक्षक दविंदर सिंह भी जुड़े हुए थे, जिन्हें बर्खास्त किया जा चुका है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories