राष्ट्रीयगाय हाकने पर मामूली विवाद में चट्टा संचालक ने युवक की डंडे...

गाय हाकने पर मामूली विवाद में चट्टा संचालक ने युवक की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

[object Promise]

कानपुर, गोविंद नगर के महादेव नगर में गाय हाकने के मामूली विवाद में चट्टा संचालक ने युवक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर एसपी साउथ, सीओ गोविंद नगर पहुंचे, लेकिन आरोपित और उसका परिवार मौके से भाग निकला।

[object Promise]
गोविंद नगर में सीटीआइ नहर किनारे महादेव नगर बस्ती में इंद्रपाल यादव के मकान में मूलरूप से बिहार दरभंगा निवासी कल्लू उर्फ रमन किराए पर रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी माया तीन बेटियां 15 वर्षीय पूजा 13 वर्षीय ज्योति 11 वर्षीय आरती व नौ वर्षीय बेटा शिवम है।

नशे का लती है आरोपित 

गोविंद नगर में सीटीआइ नहर किनारे महादेव नगर बस्ती में इंद्रपाल यादव के मकान में मूलरूप से बिहार दरभंगा निवासी कल्लू उर्फ रमन किराए पर रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी माया, तीन बेटियां 15 वर्षीय पूजा, 13 वर्षीय ज्योति, 11 वर्षीय आरती व नौ वर्षीय बेटा शिवम है। कल्लू नशे का लती था। उसकी पत्नी घरों में चौका बर्तन का काम करती हैं। वहीं क्षेत्र में बी बउवा उर्फ आयुष यादव घर पर चट्टा चलाते हैं।

बच्चों के खेलने पर घर के बाहर से गाय को हाका था 

सोमवार को कल्लू के बच्चे घर के दरवाजे पर खेल रहे थे। इसी बीच आयुष की गाय उधर से गुजरी, जिसे कल्लू ने डंडे से हांक दिया। आयुष की नजर उस पर पड़ी तो गाली-गलौज करते हुए कल्लू के दरवाजे पहुंचा। जहां कल्लू ने जानवर बांध कर रखने की बात कहते हुए गाली-गलौज का विरोध किया तो आयुष ने घर से डंडा लाकर कल्लू पर हमला बोल दिया। जबरदस्त पिटाई से वह अचेत होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर मोहल्ले वालों की भीड़ पहुंची तो हमलावर वहां से भाग निकला। इधर कल्लू के गिरने के बाद पत्नी माया मोहल्ले वालों की मदद से पहले रतनलाल नगर स्थित एक नॄसगहोम ले गई। जहां से उसे एलएलआर अस्पातल (हैलट) ले जाने को कहा गया। वहां ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हमलावर के घर की तलाशी ली गई, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि मामूली विवाद में डंडा मारने से युवक की मौत हुई है। स्वजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हमलावर की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories