राष्ट्रीयजिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोविड-19 के दृष्टिगत जिला चिकित्सालय में बैठक हुई...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोविड-19 के दृष्टिगत जिला चिकित्सालय में बैठक हुई आयोजित

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 21 दिसम्बर/कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आज प्रात: जिला चिकित्सालय सुलतानपुर में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें डीएम द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने एल-2 कोविड हास्पिटल की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सर्विलांस टीमों को निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा सैम्पलिंग/आरटीपीसीआर को बढ़ाया जाय तथा आई एलआई/सारी एवं को-मारबिड केसेज को सर्विलांस टीमों द्वारा जॉच कराकर जल्द से जल्द उपचार कराया जाय। उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण/बचाव हेतु जनपद में जन जागरूकता लाए जाने पर विशेष बल दिया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि डिटेक्ट करने एवं कोविड-19 टेस्टिंग बढ़ाने व सैम्पलिंग को अभियान के रूप में अधिक से अधिक जन मानस के लिये किया जाय, जिससे कोविड-19 के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जा सके और कोविड-19 संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कोविड-19 के वैक्सीन की तैयारियों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि एल- 2 कोविड-19 अस्पताल में वेंटिलेटर स्थापित कर सक्रिय किये जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वैक्सीन की तैयारी के सम्बन्ध में मास्टर प्लान तैयार कर यथाशीघ्र अंतिम रूप दिया जाय,ताकि वैक्सीन सुरक्षित रहे और आवश्कतानुसार प्रयोग में लाई जा सके। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि एल-2 कोविड-19 हास्पिटल में जो भी कमियां हो उसे तत्काल पूर्ण कराया जाय।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० डी०के० त्रिपाठी, एल-2 कोविड-19 हास्पिटल नोडल डॉ० गोपाल प्रसाद रजक, डॉ० एस०के० गोयल, डॉ० आमिर सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories