राष्ट्रीयमुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने वाराणसी पहुंचकर सर्किट हाउस में की बैठक

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने वाराणसी पहुंचकर सर्किट हाउस में की बैठक

[object Promise]

वाराणसी, मऊ में जनसभा के बाद हेलिकाप्‍टर से वाराणसी पहुंचे मुख्‍यमंत्री पुलिस लाइन से सीधे सर्किट हाउस पहुंंचे जहां अधिकारियों संग वह बैठक कर वाराणसी में विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे।

[object Promise]
दोपहर 2.20 बजे पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतरा तो पुलिस लाइन से सीधे मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तो बटन दबाकर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

इससे पूर्व मऊ जिले में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का बहुप्रतीक्षित दौरा शुरू होने के साथ ही जिले के लोगों में उत्‍साह चरम पर नजर आया। दोपहर सवा दो बजे आसमान में मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर दिखते ही भीड़ का उत्‍साह नजर आने लगा। लगभग 2.20 घण्टे विलम्ब के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतरा तो जल्द ही वह आयोजन स्‍थल के मंच पर पहुंच गए। दोपहर 2.20 बजे पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतरा तो पुलिस लाइन से सीधे मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तो बटन दबाकर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लोंगो ने स्वागत किया।

बोले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

सभा को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि विकास शासन की प्राथमिकता है, वर्ष 2014 में पीएम मोदी ने शपथ लिया किया था कि विकास की योजना हर गरीब तक पहुंचेगी। इस देश मेंं चेहरा देकर लाभ देने की प्रवृत्ति थी। आजादी के बाद पहली बार पीएम आवास वीणा भेदभाव के मिल रहा है। हर गरीब को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ देने का काम भाजपा ने किया है। 135 करोड़ की जनता मोदी जी की परिवार है। इनके चेहरे पर खुशहाली ही मकसद है। प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा का काम भी सरकार कर रही है। बंद कल कारखाने फिर से चालू हो रहे हैं। पौने चार लाख नौकरियां हमने मात्र साढे चार साल में दी। कोई नौकरी में धोखा नहीं दिया। जो किया वहः जेल में नजर आया। यूपी को देश के सामने पहले नम्बर पर किया है। इसका योगदान पीएम मोदी का है।

कार्ययोजना में राममंदिर बनेगा, 500 वर्षों का कार्य किया गया है। आज मंदिर का सपना साकार हो गया। विकास की बड़ी बड़ी योजनाओं के बारे में कल्पना करते थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनने जा रही है। यहां के युवा पलायन नहीं करेंगे। आज़मगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है। एयरपोर्ट बन रहा है। विकास की यह योजनाएं लोगोंं की दिशा और दशा बदलेंंगी। दो वर्षों में मऊ के बाढ़ समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा। यहां की नदियां एक चैनल से जाएंंगी। हर हाल में 15 मई तक बाढ़ से निबटने के हर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

बुंदेलखंड में पेयजल योजना की आपूर्ति की जाने लगी है। बंद कताई मिलों को चलाने के लिए व्यापक योजना बनाई जा रही है। गरीबों को मोटा कंबल वितरण किया जा रहा है। यह हमारे देश में ही बन रहा है। पिछली सरकारों ने मिलों को बंद करने का काम किया है। जमीन बेचने का काम किया है। किसानों के लिए अधिक कार्य मोदी जी कर रहे हैंं। सबको किसान सम्मान निधि दी जा रही है। हर साल 6 हजार रूपये दो करोड़ 30 लाख किसानों के खाते में धनराशि भेजने जा रही है। 25 को 18000 करोड़ रुपये भेजा जाएगा। किसानों की आमदनी को दोगुना किया जा रहा है। किसान कहीं भी अपनी उपज बेच सकता है लेकिन विचौलिये बरगलाने का काम कर रहे हैं। किसान चाहे तो खेती कांट्रैक्‍ट पर दे सकते हैंं।  उसका मालिक मगर किसान ही होगा। लोग किसानों को भड़का रहे हैंं। किसान के हितों के साथ दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले समय में ढेर सारी योजनाएं लाएंगे। कहा कि विकास व सुरक्षा के मसले पर किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाशत नहीं करेंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories