राष्ट्रीयअगर पांच साल पहले आता कोविड तो परिस्थितियां कल्पना से परे होतीं,...

अगर पांच साल पहले आता कोविड तो परिस्थितियां कल्पना से परे होतीं, डिजिटल इंडिया कैंपेन से मिली मददः मुकेश अंबानी

[object Promise]

नई दिल्ली, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कि उनके नेतृत्व में भारत 2021 की पहली छमाही में सबसे बड़े वैक्सीन कार्यक्रम को लागू करने जा रहा है। अंबानी ने ‘फेसबुक फ्यूल फॉर इंडिया 2020’ के दौरान फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत पश्चिम के देशों की तरह एक अमीर राष्ट्र नहीं है। हालांकि, इसके बावजूद आर्थिक रूप से बेहतरीन सूझबूझ देखाते हुए उन्होंने (पीएम मोदी ने) हमारे देश के कमजोर तबके को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए हैं…और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब हम लगभग दुनिया के अन्य देशों के साथ 2021 की पहली छमाही में सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम को लागू करने जा रहे हैं।

[object Promise]
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस कार्यक्रम के पहले दिन फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस कार्यक्रम में फेसबुक के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी बात रखी।

मुकेश अंबानी और मार्क जुकरबर्ग ने इस कार्यक्रम में क्या कहा

  • आरआईएल चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि ‘अगर यह महामारी पांच साल पहले आती तो उस समय की स्थिति कल्पना नहीं की जा सकती है। हमें डिजिटल तंत्र को बढ़ावा देने वाले ‘डिजिटल इंडिया’ के लिए मोदी सरकार का आभार जताना चाहिए।’
  • अंबानी ने भारत की डिजिटल उपलब्धियों का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया कैंपेन को दिया। इसके अलावा उन्होंने इतिहास में भारत के अब तक के सबसे बड़े एफडीआई के लिए जुकरबर्ग का आभार जताया।
  • फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि भारत में उद्यमिता की उल्लेखनीय संस्कृति है।
  • इस कार्यक्रम में जुकरबर्ग ने भी देश की डिजिटल प्रगति के लिए पीएम मोदी के योगदान की सराहना की।
  • फेसबुक के सीईओ ने कहा कि पीएम मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ के विजन से कई सारे अवसर के द्वार खुले।
  • भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने गुरुवार को कहा कि अगले दो दशक में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा और प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो जाएगी।
  • फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग के साथ चैट में अंबानी ने कहा कि भारत के मध्यम वर्ग में हर साल तीन से चार फीसद की वृद्धि का अनुमान है।
  • अंबानी ने कहा कि फेसबुक और दुनिया की कई अन्य कंपनियों एवं उद्यमियों के पास भारत के आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव में हिस्सेदार बनने का सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा कि आने वाले दशकों में भारत के आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव की रफ्तार बढ़ेगी।
  • इस बातचीत के दौरान जुकरबर्ग ने कहा कि भारत के करोड़ों लोगों तक इंटरनेट के फायदे पहुंचाने में जियो की भूमिका काफी अहम रही है।
  • मार्क जुकबर्ग ने भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को शानदार सार्वजनिक उत्पाद करार दिया। फेसबुक के WhatsApp Pay को नवंबर में भारत में UPI Services की शुरुआत के लिए नियामकीय मंजूरी मिली।
  • फेसबुक इंडिया के प्रबंध निदेशक अजित मोहन ने इस बारे में कहा, ”हम भारत में फेसबुक की वास्तविक कहानी साझा करना चाहता है, जिससे लोगों को यह समझने में आसानी होगी कि हमारे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले लोगों और संस्थाओं के जरिए हम क्या करने की कोशिश कर रहे हैं।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories