राष्ट्रीयबबूल के पेड़ से होने लगी 500-500 के नोटों की बारिश, बटोरने...

बबूल के पेड़ से होने लगी 500-500 के नोटों की बारिश, बटोरने को दौडे़ लोग

[object Promise]

आगरा। आगरा जिले की बाह तहसील के पास स्थित महिला अस्पताल परिसर में सोमवार को उस वक्त लोग हैरान रह गए, जब बबूल के पेड़ से अचानक 500 रुपये के नोट गिरने लगे। पेड़ से नोटों की बारिश होता देख आसपास के लोग बटोरने के लिए दौड़ पड़े। पेड़ पर एक डाली से दूसरी डाली पर उछल कूद कर एक बंदर नोट गिरा रहा था। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई।

जैतपुर के चैबेपुरा गांव के राकेश पुत्र तुलसीराम ने खेत खरीदा था। सुबह करीब 11.30 बजे कार से बैनामा के लिए तहसील गए थे। तहसील के बगल में महिला अस्पताल परिसर में उन्होंने कार खड़ी कर दी थी। कार में एक झोले में पांच लाख रुपये रखे थे।

कार की खिड़की खुली रह गई थी। राकेश तहसील में वकील के पास चले गए। इसी दौरान कार में घुसे बंदर ने झोले में रखे नोट खंगाल डाले। कार में बिखरने के अलावा 50 हजार की एक गड्डी लेकर बंदर बबूल के पेड़ पर चढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बबूल के पेड़ की डालियों पर उछलकूद कर रहे बंदर के हाथ से नोट गिरने लगे। पास में बैठी महिलाओं ने नोट बटोरने शुरू कर दिए और आसपास के लोग भी आ गए।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार मालिक को बुला लिया। कार में बिखरे पडेघ् नोटों को समेटने के बाद छानबीन हुई तो न तो बंदर मिला और न ही उसके द्वारा उठाए गए नोट। पुलिस की सजगता से कार में बिखरे पडेघ् राकेश के नोट बच गए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories