राष्ट्रीयवाराणसी : आयोजित जनसंवाद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को सुनने...

वाराणसी : आयोजित जनसंवाद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को सुनने पहुंचे किसान

[object Promise]

वाराणसी, जंसा में आयोजित किसान सम्‍मेलन को संबोधित करने मंगलवार की दोपहर उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। कृषि नीति को लेकर किसानों से संवाद करने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सभा को संबोधित किया और भाषण की समाप्ति के बाद किसानों से एक एक कर बात कर उनकी समस्‍याएं सुनीं और निराकरण का आश्‍वासन भी दिया। भाजपा पदाधिकारियों ने कृषि कानून को लेकर अपनी राय रखी और किसानों से बिल का समर्थन करने की अपील की गई।

[object Promise]
वाराणसी के जंसा में आयोजित किसान सम्‍मेलन को संबोधित करने मंगलवार की दोपहर उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। कृषि नीति को लेकर किसानों से संवाद करने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सभा को संबोधित किया।

आयोजन में सैकड़ों की संख्या में किसानाें की जुटान हुई। वहीं सुरक्षा कारणों से भारी फोर्स भी तैनात रही। भाजपा कार्यकर्ता भी व्यवस्था में लगे रहे। सम्मेलन में आने वालों की थर्मल स्कैनिंग की गई तो सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के साथ मास्क लगाना जरूरी किया गया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधायक पिंडरा अवधेश सिंह, देवेंद्र सिंह, सुजीत सिंह ‘डॉक्टर’ नवीन कपूर, संजय सोनकर, अरविंद पटेल, सुरेश सिंह ,जे पी दुबे, शिवानन्द रे, विनोद मौर्य, उषा मौर्य, मोहित सिंह, यतीश तिवारी, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसानों में मतभिन्‍नता

समारोह में एक ओर स्थानीय भाजपा नेता सभा को संबोधित करते हुए किसानों को कृषि नीति के बारे में बता रहे हैं तो दूसरी ओर सभा में मौजूद कुछ किसान ऐसे भी हैं कि उन्हें किसानों की बेहतरी के लिए लाए गए बिल के बारे में जानकारी ही नहीं है। वहीं कुछ किसानों का कहना है कि उनका न तो विरोध है और न ही समर्थन बस आयोजन में शामिल होने आए हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories