राष्ट्रीय21 मुकदमे और 24 हजार आरोपित, पुलिस ने अबतक 103 जेल भेजे

21 मुकदमे और 24 हजार आरोपित, पुलिस ने अबतक 103 जेल भेजे

[object Promise]

कानपुर, नागरिकता संशोधन काूनन (सीएए) को लेकर नगर में हुए बवाल को लेकर शहर के 11 थानों में दर्ज 21 मुकदमों में चार्जशीट लग चुकी है। इनमें आरोपित 24 हजार से अधिक लोगों में से पुलिस सिर्फ 103 को ही जेल भेज सकी जबकि कई लोगों के नाम जांच में ही निकाल दिए गए। करीब एक साल पहले हुए बवाल के बाद दर्ज मुकदमों में 62 ज्ञात आरोपित थे और 138 आरोपित प्रकाश में आए। जांच में पुलिस ने ज्ञात व प्रकाश में आए 62 आरोपितों को क्लीनचिट दे दी।

[object Promise]
पीएफआइ के पांच सदस्य हुए थे गिरफ्तार

खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने शहर से पीएफआइ के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि इन लोगों के बैंक अकाउंट से हिंसा प्रायोजित करने के लिए लेनदेन का खुलासा हुआ था। पुलिस ने बजरिया के रामबाग कालोनी निवासी मो.उमर, लेबर कालोनी फहीमाबाद निवासी सैयर अब्दुल हई हाशमी, बादशाहीनाका के कुलीबाजार निवासी फैजान मुमताज, अनवरगंज के बड़ा कुरियाना निवासी वासिफ व सरवर आलम को गिरफ्तार किया था।

सबसे अधिक नामजद आरोपितों को क्लीनचिट कर्नलगंज थाने में दर्ज एक मुकदमे में दी गई। 32 नामजद आरोपितों में से पुलिस ने 27 के नाम निकाल दिए। इसको लेकर तत्कालीन कार्यवाहक थानाप्रभारी पर सवाल उठे। एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि सभी मामलों में चार्जशीट लग चुकी है। आरोपित पाए गए 103 को जेल भेजा गया, जबकि 38 आरोपितों को 41.1 के तहत नोटिस जारी किया गया है।

बाबूपुरवा हिंसा में आरोपित बनाए गए छह आरोपित अभी तक फरार हैं। इन लोगों की फोटोग्राफ तो पुलिस के पास हैं, लेकिन इनके नाम व पते तस्दीक नहीं हो सके हैं। इसीलिए आरोप लगाए जाते रहे हैं कि हिंसा प्रायोजित थी और बाहर से लोगों को बवाल के लिए बुलाया गया था।

इन थानों में दर्ज हुए थे मुकदमे : बेकनगंज, कर्नलगंज, चमनगंज, चकेरी, रेल बाजार, अनवरगंज, बाबूपुरवा, फीलखाना, कोतवाली, बजरिया, ग्वालटोली।

21 लोगों से वसूले 2.38 लाख

यतीमखाना में हुए बवाल में बलवाइयों ने एक टाटा सूमो फूंक दी थी। बलवाइयों पर 2.38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था, जिसे 21 लोगों से वसूला गया। इसी तरह से बाबपुरवा हिंसा में हुई क्षति लगभग पौने दो लाख को भी 14 लोगों से वसूला गया।

एसआइटी जांच पूरी हो तो निकले निष्कर्ष

बाबूपुरवा व यतीमखाना में हुई हिंसा की जांच के लिए शासन ने एसआइटी जांच के आदेश दिए गए थे। यह जांच अब तक समाप्त नहीं हुई है। शुरुआती जांच में कहा गया था कि हिंसा में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ), स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया (सिमी) जैसे कट्टरपंथी संगठनों का हाथ है। एसआइटी को इन तथ्यों पर जांच करनी थी, मगर अब तक जांच पूरी नहीं होने से कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सका।

पीएफआइ के पांच सदस्य हुए थे गिरफ्तार

खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने शहर से पीएफआइ के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि इन लोगों के बैंक अकाउंट से हिंसा प्रायोजित करने के लिए लेनदेन का खुलासा हुआ था। पुलिस ने बजरिया के रामबाग कालोनी निवासी मो.उमर, लेबर कालोनी फहीमाबाद निवासी सैयर अब्दुल हई हाशमी, बादशाहीनाका के कुलीबाजार निवासी फैजान मुमताज, अनवरगंज के बड़ा कुरियाना निवासी वासिफ व सरवर आलम को गिरफ्तार किया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories