राष्ट्रीयएसजीपीजीआईएमएस ने पावर ग्रिड के साथ किया टेली आईसीयू के लिए समझौता

एसजीपीजीआईएमएस ने पावर ग्रिड के साथ किया टेली आईसीयू के लिए समझौता

[object Promise]

लखनऊ । संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) ने उत्तर प्रदेश में टेली-आईसीयू स्थापित करने के लिए राज्य के स्वामित्व वाली पावरग्रिड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। टेलीमेडिसिन इन्टेन्सिव केयर यूनिट (टेली-आईसीयू) दूरस्थ आईसीयू रोगी निगरानी प्रणाली हैं।

एसजीपीजीआईएमएस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पावरग्रिड ने पावरग्रिड-एसजीपीजीआईएमएस टेली-आईसीयू की स्थापना के लिए लखनऊ में एसजीपीजीआईएमएस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।”

ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर पावरग्रिड की ओर से वी.के. सिंह, निदेशक (कार्मिक) और एसजीपीजीआईएमएस के निदेशक प्रोफेसर आर.के. धीमान ने किया।

बयान में कहा गया कि अगर सही समय पर और सही तरीके से आईसीयू सहायता को जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया जाए तो इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। हालांकि, आईसीयू उपचार महंगा है।

इसने कहा कि आईसीयू की तुलना में, टेली-आईसीयू सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को कम लागत पर बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories