राष्ट्रीयबिरहाना रोड : फिर से लागू हुआ ये नियम, बैरीकेडिंग लगाकर नयागंज...

बिरहाना रोड : फिर से लागू हुआ ये नियम, बैरीकेडिंग लगाकर नयागंज से फूलबाग की ओर रोका आवागमन

[object Promise]

कानपुर, बिरहाना रोड पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने पुराना वन-वे सिस्टम एक बार फिर लागू कर दिया। नयागंज से फूलबाग की ओर आने वाले वाहनों को कराची खाना और दालमंडी होते हुए एक्सप्रेस रोड, नरोना चौराहा होते हुए डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने कई स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोकना शुरू किया है।

[object Promise]
बिरहाना रोड व नयागंज के ही कुछ व्यापारियों ने पिछले दिनों उच्चाधिकारियों से मिलकर जाम की समस्या उठाई थी। साथ ही उन्होंने पुराना वन-वे सिस्टम शुरू कराने के लिए कहा था। सोमवार को व्यापारियों से वार्ता से बाद वन-वे शुरू करा दिया गया है

व्यापारियों ने उठाई जाम की समस्या

एसपी ट्रैफिक बसंत लाल ने बताया कि बिरहाना रोड व नयागंज के ही कुछ व्यापारियों ने पिछले दिनों उच्चाधिकारियों से मिलकर जाम की समस्या उठाई थी। साथ ही उन्होंने पुराना वन-वे सिस्टम शुरू कराने के लिए कहा था। सोमवार को व्यापारियों से वार्ता से बाद वन-वे शुरू करा दिया गया है। इसके तहत अब फूलबाग से बिरहाना रोड, जनरलगंज व नयागंज की ओर तो वाहन जाएंगे, लेकिन उधर से वापस नहीं आएंगे। नयागंज से फूलबाग की ओर आने वाले वाहन अब कैनाल रोड या एक्सप्रेस रोड होते हुए नरोना चौराहा घूमकर फूलबाग की ओर आ सकेंगे।

इस व्यवस्था की हो रही मॉनीटरिंग

एसपी ने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन के लिए फीलखाना और कलक्टरगंज थानों की फोर्स भी लगाई गई है। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस के दारोगा, सिपाही समेत करीब 50 पुलिस कर्मियों को विभिन्न प्वाइंट पर तैनात किया गया है। इस व्यवस्था की लगातार मॉनीटरिंग भी की जा रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories