राष्ट्रीयकोरोना संकट : वैश्विक परिदृश्य में भारत के सामने असीमित संभावनाएं: एन...

कोरोना संकट : वैश्विक परिदृश्य में भारत के सामने असीमित संभावनाएं: एन चंद्रशेखरन

[object Promise]

नई दिल्ली, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि कोरोना संकट के बाद के वैश्विक परिदृश्य में भारत के सामने असीमित संभावनाएं होंगी। इस मौके का लाभ उठाने के लिए देश को तैयार रहने की जरूरत है। यह बात उन्होंने शनिवार को देश के प्रमुख उद्योग संगठन फिक्की के 93वें सालाना सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान कही। चंद्रशेखरन ने कहा कि 2021 से शुरू होने वाला दशक भारत के लिए है। इसके लिए उद्योग को सभी तरह के प्रोजेक्ट पर ध्यान देना होगा। इसके साथ-साथ नई प्रतिभाएं, डाटा और बैंडविड्थ पर भी विशेष फोकस करने की जरूरत है।

[object Promise]
पांच प्रतिशत की विकास दर भी महत्वपूर्ण

सरकार की ओर इशारा करते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि नए भारत में डाटा और कराधान के लिए नियामकीय मानकों की जरूरत है। नीतिगत मसलों पर सरकार के सकारात्मक रवैये से उत्साहित टाटा संस चेयरमैन का कहना था कि उद्योग जगत और सरकार के सहयोगात्मक रिश्ते से भारत की प्रगति वैश्विक पटल पर सुनिश्चित होगी।

कोरोना के बाद की नई दुनिया को अपने नाम करने के लिए गांवों को भी भागीदार बनाना होगा। इस दिशा में हाई स्पीड इंटरनेट और किफायती डाटा महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के लिए भारत के समक्ष अगर सबसे अहम मुद्दा डिजिटाइजेशन है, तो इस लिहाज से दूसरे स्थान पर ग्लोबल वैल्यू चेन को अहमियत देनी चाहिए।

इकोनॉमी को उबारने में पीपीपी अहम

माइक्रोसॉफ्ट के ग्लोबल सीईओ सत्य नडेला ने कहा कि भारत जैसे विकासशील देश की अर्थव्यवस्था को कोरोना संकट से उबारने के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) अहम साबित होंगे। इसके लिए उन्होंने इनके बीच ‘सोशल कांट्रैक्ट’ की जरूरत की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया। फिक्की के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय मूल के नडेला ने कहा कि भारत में सरकार, निजी सेक्टर व समाज के साथ मिलकर काम करने से बदलाव की बयार तेज होगी।

पांच प्रतिशत की विकास दर भी महत्वपूर्ण

फिक्की के कार्यक्रम में अपने संबोधन में मॉर्गन स्टेनले के चीफ ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट रुचिर शर्मा ने कहा कि वर्तमान दौर वैश्वीकरण से उलट है। ऐसे में भारत के लिए पांच प्रतिशत व इससे अधिक का विकास दर महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान काल में सात प्रतिशत की विकास दर हासिल करना संभव नहीं है, क्योंकि वैश्विकरण से विपरीत इस दौर में निर्यात में 20 से 30 प्रतिशत का विकास करना काफी मुश्किल है। तेज विकास ग्लोबलाइजेशन के अच्छे दौर में संभव हो सका था।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories