राष्ट्रीयप्रदर्शन से पहले ही ‘आप’ विधायक हिरासत में, गृहमंत्री और एलजी आवास...

प्रदर्शन से पहले ही ‘आप’ विधायक हिरासत में, गृहमंत्री और एलजी आवास के बाहर देने वाले थे धरना

[object Promise]

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास पर धरना देने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह आम आदमी पार्टी के कई विधायकों को हिरासत में ले लिया। यह विधायक, नगर निगम में कथित घोटाले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर गृहमंत्री और उपराज्यपाल आवास के विधायक बाहर धरना देने जा रहे थे।
जिन विधायकों को हिरासत में लिया गया है उनमें दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा कुलदीप कुमार, ऋतुराज गोविंद, संजीव झा आदि शामिल हैं।
राघव चड्ढा ने रविवार सुबह पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर कहा, भाजपा शासित एमसीडी ने दिल्ली के इतिहास का सबसे बड़ा 2500 करोड़ रुपये का घोटाला किया। हमने गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा तो उन्होंने मुझे मेरे आवास से ही गिरफ्तार कर लिया है। अमित शाह जी, आप अपनी पुलिस के दम पर अपनी पार्टी का भ्रष्टाचार क्यों दबाना चाहते हैं।
आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा, दिल्ली के इतिहास में यह सबसे बड़ा घोटाला है। बीजेपी के नेताओ ने कर्मचारियों के वेतन के 2500 करोड़ रुपये का घपला किया है। अब हम गृह मंत्री और एलजी से इनके खिलाफ जांच की मांग कर रहे है तो हमारे विधायकों को घरों से गिऱफ्तार कर रहे है।
आम आदमी पार्टी के एक अन्य विधायक कुलदीप कुमार को भी दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह हिरासत में ले लिया। कुलदीप कुमार ने कहा, ये तो तानाशाही है। हमें गृह मंत्री अमित शाह के घर पर निगम में हुए 2500 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच की मांग हेतु जाना था। अमित शाह ने पुलिस को घर भेज कर हमें गिरफ्तार करा दिया। क्या देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है।
गौरतलब है कि भाजपा के पार्षद मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना दे रहे हैं। इसके जवाब में अब आम आदमी पार्टी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के उपराज्यपाल आवास के बाहर धरना देना चाहती है। इसके लिए दिल्ली पुलिस से इजाजत भी मांगी गई है। ‘आप’ के मुताबिक जैसे पुलिस ने सीएम हाउस के बाहर धरना देने की इजाजत दी है उसी तरह गृहमंत्री और एलजी हाउस के बाहर भी धरना देने की इजाजत दी जाए।
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम में ढाई हजार करोड रुपए से अधिक से अधिक का घोटाला हुआ है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस मामले में सचिव स्तर की जांच के आदेश दिए हैं। आम आदमी पार्टी इसकी जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories