राष्ट्रीयलखनऊ : 1 बीमार 50 घरों में वार से दो महीने में...

लखनऊ : 1 बीमार 50 घरों में वार से दो महीने में डेंगू लॉकडाउन

[object Promise]

लखनऊ, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू पर वार करने के लिए कोरोना की तर्ज पर एडवांस सर्विलांस एवं ट्रेसि‍ंंग सिस्टम के तहत दो महीने में दो लाख से अधिक घरों की स्क्रीनि‍ंग कर डाली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय भटनागर के सुझाव पर काम करते हुए विभाग ने इस दौरान बुखार ग्रस्त मरीजों की पहचान से लेकर मच्छर जनक स्थितियों का औचक निरीक्षण, लार्वा को मौके पर नष्ट कराना, साथ ही किसी एक घर में डेंगू पॉजिटिव मिलने पर आसपास के 50 घरों को कंटेनमेंट जोन के तहत रखकर वहां एंटी लार्वा अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई की। इससे दो महीने में ही डेंगू लगभग लॉकडाउन हो गया। पिछले पांच दिनों में डेंगू का कोई भी मरीज सामने नहीं आया है। अस्पतालों के डेंगू वार्ड भी खाली हो चुके हैं।

[object Promise]
डेंगू के नोडल प्रभारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि फैजुल्लागंज में मामले बढ़े तो वहां मोबाइल वैन नियमित रूप से तैनात कर दी गई। घर-घर डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जांच कराई गई और दवा दी गई। क्षेत्र में एंटी लार्वा अभियान चलाया गया।

डेंगू के नोडल प्रभारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि फैजुल्लागंज में मामले बढ़े तो वहां मोबाइल वैन नियमित रूप से तैनात कर दी गई। घर-घर डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जांच कराई गई और दवा दी गई। क्षेत्र में एंटी लार्वा अभियान चलाया गया। साफ-सफाई के लिए नगर निगम की टीम को सूचित किया गया। यही प्रक्रिया अन्य मुहल्लों व कालोनियों में भी अपनाई गई।

2300 लोगों को नोटिस

हर रविवार मच्छर पर वार… अभियान के तहत गमले, कूलर इत्यादि की जांच की गई और वहां लार्वा को नष्ट कराया गया। मच्छर जनक स्थितियों का निरीक्षण करने के दौरान लार्वा पाए जाने पर 2300 से अधिक लोगों को नोटिस भी जारी किया गया।

2019 की तुलना में सिर्फ एक तिहाई मरीज

इस वर्ष अब तक डेंगू के 850 मरीज मिल चुके हैं। किसी की भी मौत नहीं हुई है, वहीं वर्ष 2019 में 2300 से अधिक मरीज मिले थे। कई मरीजों की डेंगू से मौत भी हो गई थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories