राष्ट्रीयभाजपा अध्‍यक्ष : जेपी नड्डा हुए कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी...

भाजपा अध्‍यक्ष : जेपी नड्डा हुए कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

[object Promise]

नई दिल्‍ली, एएनआइ। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्‍होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।  उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिख है कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

[object Promise]
भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्‍होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिख है कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा- निर्देशों का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी कोरोना की जांच करवाएं।

बता दें कि कोरोना संक्रमण में आने से पहले जेपी नड्डा बंगाल के दौरे पर थे। यहां उनके काफिले पर हमला हुआ था। इसके बाद वहां की वर्तमान सरकार और राज्‍यपाल के बीच तीखी जुबानी जंग मीडिया की सुर्खियों में रहे। वहीं केंद्र सरकार ने इस हमले पर सख्‍त रुख अपनाते हुए वहां तैनात पुलिस अधिकारियों को दिल्‍ली भी तलब किया है, जिसके बाद राज्‍य सरकार ने इसे राजनीति करार दिया।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में कई नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। पूर्व में उप राष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्‍मृति ईरानी, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, श्रीपद नायक, रामदास अठावले, अर्जुन मेघवाल, एमपी के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया,  दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हाल ही में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, सचिन पायलट, अहमद पटेल, पीएल पुनिया और आरपीएन सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बाद में अहमद पटेल की कोरोना वायरस से मौत हो गई। रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास भी कोरोना पॉजिटिव रहे हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories