राष्ट्रीयमौत को गले लगाकर अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने की खुदकुशी,...

मौत को गले लगाकर अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

[object Promise]

कानपुर, अमूल्य जीवन का मोल न समझते हुए दो लोगों ने जीवन लीला समाप्त ली। हालांकि दोनों ही लोगों को जिंदगी से किस बात की बेरुखी थी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है। पहली घटना में फजलगंज थानाक्षेत्र की नसीमाबाद कॉलोनी में रहने वाले 32 वर्षीय फैक्ट्री कर्मी मंगल सिंह ने देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, दूसरी घटना में कल्याणपुर, झांसी के तालपुरा की रहने वाले उत्तम चंद की 23 वर्षीय बेटी कानपुर के हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह युवती अपने सपने पूरे करने के लिए नीट की तैयारी भी कर रही थी।

[object Promise]
पहली घटना में फजलगंज थानाक्षेत्र की नसीमाबाद कॉलोनी में रहने वाले 32 वर्षीय फैक्ट्री कर्मी मंगल सिंह ने देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं दूसरी घटना में कल्याणपुर झांसी के तालपुरा की रहने वाले उत्तम चंद की बेटी ने कानपुर के हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

नसीमाबाद में फैक्ट्री कर्मी ने फांसी लगाई

पुलिस से पूछलाछ के दौरान पता चला कि मंगल फजलगंज की एक बॉयलर फैक्ट्री में नौकरी करता था। उसके पिता चंद्रिका प्रसाद का काफी पहले देहांत हो चुका है। परिवार में उसकी मां शांति देवी, पत्नी शिप्रा व छोटा भाई रवि है। फजलगंज थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मंगल के रिश्ते के भतीजे की झांसी में शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए मंगल का पूरा परिवार गया था, लेकिन वह नहीं गया। देर शाम मंगल ड्यूटी से लौटा और अपने कमरे में जाकर लेट गया। रात में जब उसके चाचा मान सिंह आये और उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचे तो उन्होंने कमरे में मंगल का शव साड़ी के सहारे पंखे से लटका देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उधर मंगल की मौत की सूचना पर झांसी गए स्वजन तुरन्त वापस कानपुर के लिए चल दिये। थाना प्रभारी ने कहा कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मृतक के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी

कल्याणपुर के शारदा नगर में रहने वाले रविंद्र शर्मा के हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही कीर्ति शर्मा ने शुक्रवार रात रस्सी के सहारे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। देर सुबह तक कमरा बंद रहने पर हॉस्टल संचालक ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब ना मिला। जिस पर हॉस्टल संचालक ने खिड़की से झांक कर देखा तो छात्रा का शव फंदे से लटक रहा था।घटना की जानकारी हॉस्टल संचालक ने छात्रा के स्वजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मौके से बरामद छात्रा के मोबाइल की मदद से सुसाइड के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories