राष्ट्रीयसीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ मुरादाबाद पहुंचे , पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से करेंगे...

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ मुरादाबाद पहुंचे , पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात

[object Promise]

मुरादाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करने के लिए शहर मेंं पहुंच चुके हैं। वह सर्किट हाउस में करीब ढाई घंटे तक पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम केवल उन लोगों से मुलाकात करेंगे, जिनका नाम मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी होने वाली सूची में रहेगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में साफ-सफाई के साथ ही पेड़ोंं की छंटाई का काम किया।

[object Promise]
सीएम मुरादाबाद में पहुंच चुके हैं। वह सर्किट हाउस में ढाई घंटे तक रुकेंगे और पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। सर्किट हाउस के आसपास पुलिस ने त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है। दिल्ली रोड पर आने-जाने वालों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसएसपी प्रभाकर चौधरी के अलावा पुलिस और प्रशासन के सभी अधिकारियों ने सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक डीएम और एसएसपी ने सर्किट हाउस के परिसर के साथ ही अंदर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेने के साथ विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए। शनिवार को करीब दो बजे सीएम सर्किट हाउस में बने हेलीपैड पर उतरेंगे।

इसके बाद वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों और मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के भाजपा पदाधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। सर्किट हाउस में व्यवस्थाओं को देखने के लिए सीडीओ आनंद वर्धन, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रीती जायसवाल, एडीएम सिटी राजेंद्र सिंह सेंगर, सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह के साथ अन्य अधिकारी भी पहुंचे।

केवल पास धारकों को मिलेगी अनुमति

देश में चल रहे किसान आंदोलन को देखते हुए मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सर्किट हाउस के आसपास पुलिस ने त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है। इस दौरान दिल्ली रोड पर आने-जाने वालों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि सर्किट हाउस के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सर्किट हाउस में सुबह दस बजे तीन अपर पुलिस अधीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही आठ पुलिस उपाधीक्षक, 58 इंस्पेक्टर, 425 सिपाही, 120 सब-इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही दो कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है।

जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों के पास हुए जारी

बीजेपी पदाधिकारियों की सूची मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सर्किट हाउस में प्रवेश की अनुमति के लिए 26 गणमान्य लोगों के नाम की सूची जारी की है। इन्हीं लोगों के पास जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए जाएंगे। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories