राष्ट्रीयसीएम के आते ही दुर्ग बन गयी दिल्ली रोड, वाहनों का बदला...

सीएम के आते ही दुर्ग बन गयी दिल्ली रोड, वाहनों का बदला रूट, 500 पुलिस कर्मी सुरक्षा में लगे

[object Promise]

मुरादाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के मद्देनजर सर्किट हाउस व दिल्ली रोड को अभेद्य दुर्ग का रूप दे दिया गया। पुलिस की बगैर अनुमति के वहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता। दिल्ली रोड से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की पुलिस तलाशी ले रही है। सर्किट हाउस की तरफ आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पुलिस की पैनी नजर है।

[object Promise]
सर्किट हाउस के आसपास दिल्ली रोड पर भारी पुलिस बल तैनात। महानगर के बाहर रोकी गईं बसें और मालवाहक वाहन। वहीं दिल्ली रोड से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की पुलिस तलाशी ले रही है।

महानगर की सीमा में यात्री व मालवाहक भारी वाहनों के प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी गई है। अचानक रूट डायवर्जन से शहर की सीमा पर अफरातफरी के हालात हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा की नब्ज टटोलने के उद्देश्य से शनिवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद पहुंचे। तय समय से आधे घंटे की देरी से वह सर्किट हाउस पहुंचे। किसान आंदोलन के बीच जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के इर्दगिर्द त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है। पहले सुरक्षा चक्र में दिल्ली रोड को पुलिस ने दुर्ग बना दिया है। मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही गागन तिराहे से रूट डायवर्ट कर दिया गया है। भारी वाहनों के महानगर में सीधे प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यहां तक कि रोडवेज की बसों और मालवाहक वाहनों का भी रूट पुलिस ने डायवर्ट कर दिया है। दिल्ली रोड पर गागन तिराहा और कांठ रोड पर अकबर किला तक ही बड़े वाहनों के आने की अनुमति दी गई है। रूट डायवर्जन प्लान शाम पांच बजे तक लागू रहेगा। शाम पांच बजे मुख्यमंत्री के मुरादाबाद से प्रस्थान करने का कार्यक्रम तय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के दिशा-निर्देशन में पुलिस के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखे हुए हैं। सर्किट हाउस के मुख्य द्वार पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। बगैर पास और पहचान पत्र के कार्यक्रम स्थल तक जाने की अनुमति किसी भी व्यक्ति को भी नहीं है। यहां तक कि वीआइपी वाहन को चेक करने के बाद ही पुलिस सर्किट हाउस में प्रवेश की अनुमति दे रही है। सीएम की सुरक्षा में करीब पांच सौ पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories