राष्ट्रीयदिल्ली-जयपुर और दिल्ली-आगरा हाइवे : आज रात या फिर कल सुबह सील...

दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-आगरा हाइवे : आज रात या फिर कल सुबह सील कर दिया जाएगा – दर्शन लाल

[object Promise]

नई दिल्ली, 3 केंद्रीय कृषि कानूनों को रद कराने की मांग को लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के राज्यों के किसानों का आंदोलन शनिवार को 17वें दिन पहुंच गया है। सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि राजस्थान व यूपी के किसान सैकड़ों की संख्या में हाइवे को बंद करने के लिए निकल गए हैं। शनिवार रात या रविवार सुबह तक दोनों हाइवे को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने पंजाब के हर गांव से कम से कम 10 युवाओं को दिल्ली की ओर कूच करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब के हर गांव से 10 युवा भी यहां आ जाएं तो प्रदर्शन में एक लाख 25 हजार युवाओं की संख्या बढ़ जाएगी।

[object Promise]
तीनों कृषि कानूनों को रद करने की मांग पर अड़े आंदोलनरत किसानों का कहना है कि उनका आंदोलन गैर राजनीतिक है। इससे किसी राजनीतिक पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया।
  •   राजस्थान के शाहजहांपुर बॉर्डर पर हजारों किसान इकट्ठा हो रहे हैं। ये सभी रविवार सुबह 10:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं, पंजाब के अमृतसर से 700 ट्रैक्टर-ट्रॉली में जयपुर से 300 ट्रैक्टर ट्रॉली में हजारों  किसान गुरुग्राम के लिए कूच कर चुके हैं। उनका कहना है कि जहां पर किसानों को रोका जाएगा वहीं पर वह बैठ जाएंगे। इसके अलावा, पंजाब से गुरुग्राम पहुंचे किसान मेजर सिंह का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बंद कमरे में नहीं, बल्कि किसानों के बीच आकर संवाद करें।
  • उधर, सोनीपत में खरखौदा क्षेत्र से होकर गुजरने वाले कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे की पिपली टोल को किसानों द्वारा फ्री करवाया गया है। फिलहाल सभी वाहन बगैर टोल दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, स्थानीय किसान हुक्का लेकर टोल पर बैठे हैं।
  • कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शनकारी किसान ट्रेनें रोकने की चेतावनी दे चुके। इस पर रेल प्रशासन सतर्क हो गया है। पंजाब के साथ ही हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर के साथ लगते इलाके में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
  • कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांग को लेकर राजस्थान के किसान किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए रविवार को कूच करेंगे। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के मुताबिक, राजस्थान के किसान राशन और बिस्तर लेकर दिल्ली आएंगे। दिल्ली कूच करने की कड़ी में सभी किसान शनिवार को जयपुर जिले के कोटपुतली में जुटेंगे फिर वहीं से रविवार को जयपुर-दिल्ली राजमार्ग से दिल्ली कूच करेंगे। इसके बाद 14 दिसंबर को प्रदेश में किसान धरने-प्रदर्शन करेंगे। किसान नेता तारा सिंह सिद्धू का कहना है कि किसान घरों से राशन और बिस्तर की व्यवस्था करके निकलेंगे, जिससे हर परिस्थिति का सामना किया जा सके।
  • इस बीच टोल फ्री कराने की कड़ी में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ने गौतमबुद्धनगर में पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के सिरसा टोल को टोल फ्री करा दिया है, जिसके बाद टोल पर बिना पैसा दिए वाहन गुजर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि किसान दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-आगरा हाईवे भी जाम करें और टोल नाकों को फ्री कराएंगे।
  • बता दें कि आंदोलनकारी किसानों ने शनिवार को दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-आगरा हाईवे समेत दिल्ली के कई रास्तों को बंद करने का एलान किया है। वहीं, गौतमबुद्धनगर में कोहरा होने की वजह से भारतीय किसान भानु के कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब 12 बजे से टोल फ्री करने का कार्यक्रम है।
  • दिल्ली से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर हजारों किसान जमा हैं। वहीं, प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा शनिवार को दिल्ली को चारों ओर से जाम करने के एलान के बीच पुलिस ने सीमा सहित दिल्ली में सतर्कता बढ़ा दी है। इसके तहत दिल्ली-यूपी-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। वहां, पुलिस के साथ ही करीब तीन हजार अतिरिक्त सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। वहीं, सीमा की ओर जाने वाले रास्ते पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
  •  दिल्ली-यूपी और हरियाणा सीमा पर पहले से तैनात पुलिसकर्मी व जवानों के अलावा पुलिस फोर्स के साथ 80 टीमों को लगाया गया है। हर टीम का नेतृत्व वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा गया है।
  • वहीं, तीनों कृषि कानूनों को रद करने की मांग पर अड़े आंदोलनरत किसानों का कहना है कि उनका आंदोलन गैर राजनीतिक है। इससे किसी राजनीतिक पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीनों कानूनों को रद नहीं करती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उधर, कुंडली बॉर्डर पर भी किसानों का धरना जारी रहा।

यहां पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारियों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले ज्याद थी। हालांकि प्रदर्शन के दौरान कोई हिंसा न होने पाए, इसका किसानों ने पूरा खयाल रखा। किसानों के जत्थेदार लगातार मंच से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील करते रहे। यहां पर सभी जत्थेदारों के नंबरों को मिलाकर कई वाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। प्रदर्शनकारियों को कोई भी संदेश देने के लिए उसे वाट्सएप ग्रुप पर भेजा जाता है और फिर मुख्य मंच से भी नियमों के बारे में जानकारी दी जाती है। सुरक्षा और अलग-अलग जत्थों तक संदेश पहुंचाने के काम में युवाओं और बुजुर्गों को एक साथ लगाया गया है, ताकि कोई गड़बड़ी न हो।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories