राष्ट्रीयअमरोहा : 2 बाइकों की भिड़ंत, मुरादाबाद के दो युवकों की मौत,...

अमरोहा : 2 बाइकों की भिड़ंत, मुरादाबाद के दो युवकों की मौत, शादी में जा रहे थे खाना बनाने

[object Promise]

मुरादाबाद, शादी समारोह में खाना बनाने बाइक से जा रहे दो युवकों की अमरोहा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं हादसे में एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना पाकबड़ा-अमरोहा मार्ग पर डिडौली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह आठ बजे हुई। हादसे की सूचना से स्‍वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

[object Promise]
शादी समारोह में खाना बनाने के लिए अमरोहा जा रहे थे बाइक सवार। ट्रक से बचने के फेर में उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

मुरादाबाद जनपद के थाना मझोला क्षेत्र के मुहल्ला ढक्का कुंदनपुर लाइनपार निवासी शीशपाल (35) पुत्र कोमल सिंह हलवाई का काम करता था। अमरोहा के एक बैंक्‍वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में वह सुबह आठ बजे अपने साथी मुहल्ला दुर्गानगर लाइनपार निवासी रवि (18) पुत्र स्व. जगदीश और विनीत के साथ बाइक से जा रहा था। पाकबड़ा-अमरोहा मार्ग पर ब्राहमणों वाली मढैया गांव के पास कोहरे में आगे चल रहे ट्रक से बचने के फेर में उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में रवि ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि शीशपाल व विनीत बुरी तरह घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हो गए। वाहनों की भिड़ंत की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, इस दौरान शीशपाल की सांसों की डोर बीच रास्ते में ही टूट गईं। घायल विनीत की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के स्वजन भी रोते-बिलखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

अजय कुमार, प्रभारी डिडौली कोतवाली

Hot this week

Related Articles

Popular Categories