राष्ट्रीयबॉलिवुड को भा रही यूपी की फिल्म सिटी, CM YOGI से प्रकाश...

बॉलिवुड को भा रही यूपी की फिल्म सिटी, CM YOGI से प्रकाश झा ने की मुलाकात

[object Promise]

लखनऊ। यूपी सरकार नोएडा में नई फिल्म सिटी तैयार कर रही है। यूपी में फिल्म सिटी बनाए जाने को लेकर बॉलीवुड कलाकार व निर्माता-निर्देशक उत्साहित हैं। इस संबंध में कलाकारों व फिल्म निर्माताओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना जारी है। इसी बीच फिल्म डायरेक्टर और प्रड्यूसर प्रकाश झा (Prakash Jha) रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने पहुंचे।

[object Promise]
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से उनके सरकारी आवास पर फिल्म निर्माता, निर्देशक व लेखक श्री प्रकाश झा भेंट करते हुए।

प्रकाश झा ने कहा कि राज्य में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए जो माहौल बन रहा है वह बहुत प्रोत्साहित करने वाला है। हम इसका समर्थन करेंगे। मैं इसमें ढेरों अवसर देखता हूं।

[object Promise]
बॉलिवुड को भा रही यूपी की फिल्म सिटी, CM YOGI से प्रकाश झा ने की मुलाकात

इससे पहले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि यूपी में फिल्म सिटी के लिए जो जगह चुनी गई है वह जेवर एयरपोर्ट से छह किलोमीटर दूर है। यह एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। इस जगह से दिल्ली आधे घंटे में, आधे घंटे में मथुरा, आधे घंटे में दिल्ली और 45 मिनट में आगरा पहुंचा जा सकता है।

[object Promise]
बॉलिवुड को भा रही यूपी की फिल्म सिटी, CM YOGI से प्रकाश झा ने की मुलाकात

यूपी सीएम ने मुंबई में यह भी कहा कि उन्होंने या उनकी टीम ने इस फील्ड में काम नहीं किया है। इस फील्ड में आप लोगों ने काम किया है। आप लोगों के पास लंबा अनुभव है। क्या किया जा सकता है? इसके लिए सुझाव दें। योगी ने कहा कि यूपी में जो फिल्म सिटी बनाई जाएगी वह वर्ल्ड क्लास की फिल्म सिटी होगी। आप सबको आमंत्रित करने के लिए आया हूं।

[object Promise]
बॉलिवुड को भा रही यूपी की फिल्म सिटी, CM YOGI से प्रकाश झा ने की मुलाकात

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories