राष्ट्रीयरात में नौकरानी ने साथ चलने से किया इनकार तो बेकाबू रिटायर्ड...

रात में नौकरानी ने साथ चलने से किया इनकार तो बेकाबू रिटायर्ड सूचना अधिकारी ने कर डाला ये बडा कांड !

[object Promise]

रामपुर। कोतवाली के गांव गद्दीनगली का मझरा छिद्दावाला निवासी जगरेश सिंह की 40 वर्षीय पत्नी हुरवती रिटायर्ड सूचना अधिकारी सोमपाल सिंह के घर साफ-सफाई का काम कर बच्चों का पालन पोषण करती थी।  रिटायर्ड जिला सूचना अधिकारी सोमपाल सिंह  की पत्नी बेटे के साथ मायके में रहती हैं। रिटायर्ड जिला सूचना अधिकारी ने खाना बनाने व घरेलू कार्य करने के लिए गांव निवासी जगरेश सिंह की पत्नी हूरवती (40) को काम पर रखा था।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात सोमपाल सिंह हूरवती के घर पहुंचे और उसे साथ ले जाने की जिद करने लगे।उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक नौकरानी ने रात में साथ चलने से इनकार किया तो गुस्साए रिटायर्ड जिला सूचना अधिकारी ने सवेरे नौकरानी के घर पहुंचकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसी दौरान रिटायर्ड अधिकारी ने मृतका की बेटी को तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। महिला के दिव्यांग पति ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी व अन्य परिजनों की जान बचाई। पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

[object Promise]
रात में नौकरानी ने साथ चलने से किया इनकार तो बेकाबू रिटायर्ड सूचना अधिकारी ने कर डाला ये बडा कांड !

इस पर परिजनों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई तो वह चले गए। आरोप है कि शनिवार सुबह लगभग आठ बजे सोमपाल सिंह पुनः महिला के घर आए और बाहर खड़ी हूरवती से गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। महिला के विरोध करने पर सोमपाल सिंह कुछ देर बाद हाथ में तमंचा लेकर पहुंचे और हूरवती के सिर में गोली मार दी। हूरवती की 14 वर्षीय बेटी को भी तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया।

इसके बाद घर के अंदर जाकर तमंचा भरने लगे। यह देख मृतका के पति ने कमरा बंद कर अपनी व अन्य परिजनों की जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए। कुछ देर बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। मौके पर मौजूद परिजनों में चीख पुकार मची थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सीओ धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल आर.एस बघेल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी कर हत्यारोपी की तलाश की। बाद में पुलिस ने जंगल से हत्यारोपी सोमपाल सिंह को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों से जानकारी लेकर कोतवाली में हत्यारोपी से भी पूछताछ की।

मृतका के पति जगरेश सिंह ने सोमपाल सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।मृतका का पति जगरेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमपाल सिंह शुक्रवार की रात उसकी पत्नी को बुलाने आया था। देर होने के कारण उसने उसके साथ जाने से मना कर दिया। आरोपित ने महिला के घर के दरवाजे की कुंडी काफी खट खटाई, लेकिन दरवाजा नही खोला, जिससे क्षुब्ध होकर वह वापस अपने घर चला गया।

शनिवार की सुबह इसी बात को लेकर वह फिर घर आ गया और उसकी पत्नी से गाली-गलौच करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गया। मारपीट देख उसकी बेटी नीलू बचाने आई तब उसने अपनी अंटी से तमंचा निकालकर उसके सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया और महिला हुरवती के सिर से सटाकर गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए तब तक आरोपित अन्य स्वजनों को भी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई।

सीओ धर्मसिंह मार्छाल व कोतावल रुम सिंह बघेल ने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। मृतक महिला के पति की ओर से सोमपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ने बताया की आरोपित को हत्या में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला के पति की ओर से आरोपित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

हत्या आरोपित तीन वर्ष पूर्व बरेली से सूचना अधिकारी के पद से रिटायर्ड होकर गांव में रह रहा था। बताते हैं कि उसकी तीन पत्नियां थी दो पत्नियों को पहले ही छोड़ चुका है। एक पत्नी अपने बेटे को लेकर मायके चली गई है। घर पर अकेला रहता था। रोटी व साफ सफाई के चलते गांव की महिला को नौकरी पर रख लिया था। घर के काम से मना करने पर मौत के घाट उतार दिया।

पति की टांग टूटने के कारण हुरवती अपनी दो बेटियों व एक बेटा का मेहनत मजदूरी कर पालन पोषण करती थी। अब हुरवती की मौत के बाद उसके बच्चों का कौन पालन पोषण करेगा। यही चर्चा ग्रामीणों में बनी है। बच्चे भी मेहनत मजदूरी करने लायक नही है। मृतका के बच्चों का रोते रोते बुरा हाल है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories