राष्ट्रीययुवराज सिंह के पिता योगराज सिंह की गिरफ्तारी की मांग, किसानों को...

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह की गिरफ्तारी की मांग, किसानों को समर्थन में दिया विवादास्पद बयान

[object Promise]

नई दिल्ली, भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने अक्सर भारतीय क्रिकेट पर आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विवाद खड़ा किया है, खासकर पूर्व कप्तान एमएस धौनी को लेकर उन्होंने तमाम कमेंट किए हैं। इसी बीच योगराज सिंह ने गलत कारणों से फिर से सुर्खियां बटोरने का रास्ता खोजा है, लेकिन इस बार उनकी जमकर किरकिरी हो रही है। नई किसान कानूनों को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच उन्होंने किसानों के बीच जाकर एक आपत्तिजनक भाषण देकर खुद को मुसीबतों में डाला है।

[object Promise]
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह इस बार किसानों के समर्थन में उतरे लेकिन उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया। उसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। यहां तक कि उनकी गिरफ्तारी की मांग भी होने लगी है।

कई प्रांतों के किसान दिल्ली सीमा पर विभिन्न स्थानों पर एकत्र हुए हैं। किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, केंद्र सरकार से उन्हें वापस लेने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इस किसानों का समर्थन तमाम हस्तियों ने भी किया है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें योगराज सिंह को हिंदूओं पर कमेंट करते हुए सुना जा सकता है। इस भाषण को सोशल मीडिया पर हेट स्पीच कहा जा रहा है, क्योंकि इसमें उनको निंदनीय, भड़काऊ, अपमानजनक और घृणास्पद भाषा का इस्तेमाल करते देखा गया है। इसके बाद तमाम लोग योगराज को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि उनका बयान निंदनीय है।

सिंघू सीमा पर एकत्रित हुए किसानों ने 8 दिसंबर को तीन केंद्रीय मंत्रियों और आंदोलनकारी किसानों के प्रतिनिधि समूह के बीच बातचीत के बाद भारत बंद का आह्वान किया है। कुल 5 दौर की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला है। सरकार ने कथित तौर पर इस मामले पर आंतरिक चर्चा की, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कृषि भवन में अधिकारियों से मुलाकात की, जहां 7 घंटे लंबी बातचीत हुई।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories