राष्ट्रीयवैक्सीन : डोज लेने के बावजूद हरियाणा के मंत्री को क्यों हुआ...

वैक्सीन : डोज लेने के बावजूद हरियाणा के मंत्री को क्यों हुआ कोरोना, भारत बायोटेक ने दी सफाई

[object Promise]

नई दिल्ली, एएनआइ। आज सुबह कोरोना वैक्सीन को लेकर देश में एक बडी खबर आई। हरियाणा के मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने करीब 14 दिन पहले ही देश की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन की डोज ली थी। वह स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन के ट्रायल में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने टीके की डोज ली थी।

[object Promise]
हरियाणा के मंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने करीब 14 दिन पहले देश की स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन की डोज ली थी। उनके संक्रमित होने के बाद वैक्सीन तैयार करने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने सफाई दी।

अनिल विज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह वैक्सीन तैयार करने वाली कंपनी भारत बायोटेक(Bharat Biotech) ने इस पर सफाई दी है। भारत बायोटेक ने कहा है कि कोवैक्सिन के क्लीनिकल ट्रायल दो डोज पर आधारित हैं। इसमें 28 दिन का समय लगता है। भारत बायोटेक ने सफाई देते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन की प्रभावकारिता वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के 14 दिनों के बाद दिखता है। कंपनी ने कहा कि वैक्सीन तभी ज्यादा असरदार होगी जब किसी व्यक्ति ने टीके की दोनों डोज ली हो।

भारत बायोटेक ने कहा कि वैक्सीन के तीसरे चरण के डबल-ब्लाइंड और रैंडमाइज्ड होते हैं, जहाँ 50% विषय (ट्रायल में भाग लेने वाले) टीका प्राप्त करते हैं और 50% लोग प्लेसीबो प्राप्त करते हैं।

20 नवंबर को ली थी वैक्सीन की डोज

कोरोना संक्रमित होने के बाद आज अंबाला कैंट के जिस सिविल अस्पताल में अनिल विज को भर्ती कराया गया है। अनिल विज ने 20 नंवबर को कोवैक्सीन का ट्रायल डोज डॉक्टरों की निगरानी में लिया था। वे हरियाणा में पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने स्वेच्छा से इस टीके का डोज लिया था।

भारत बायोटेक और आईसीएमआर मिलकर स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन( Covaxin) विकसित कर रहे हैं। इस टीके के अंतिम चरण का ट्रायल देश के विभिन्न राज्यों में चल रहा है। हरियाणा में भी इस वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल पिछले महीने शुरू किया गया। इसमें एक वॉलंटियर के तौर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी एक डोज लगवाया था और करीब 15 दिन बाद वे आज कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories