राष्ट्रीयअसम : आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.4 रही...

असम : आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.4 रही तीव्रता

[object Promise]

दिसपुर, एएनआइ। असम में आज सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र तेजपुर रहा। राज्य में आए हल्के भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 दर्ज की गई है। अभी फिलहाल इन झटकों से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। बताते हैं कि असम में यह पहली बार भूकंप नहीं आया है। इससे पहले भी नॉर्थ के इस राज्य में लोग भूकंप के झटके झेल चुके हैं। कोरोना काल में भी यहां पर हल्की तीव्रता के साथ कई बार भूकंप के झटके दर्ज किए हैं।

[object Promise]
असम में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र तेजपुर रहा। राज्य में आए हल्के भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 रही। राहत ही यह बात रही है कि इन झटकों से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

13 नवंबर को भी राज्य में आ चुका है भूकंप

इससे पहले 13 नवंबर को असम के कार्बी आगंलोंग में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की थी। यही नहीं इससे पहले बता दें कि इससे पहले अक्तूबर महीने के पहले सप्ताह में भी असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

27 अगस्त को भी आया था असम में भूकंप

यही नहीं असम में 27 अगस्त को भी भूकंप के झटके महसूस किए थे। रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई थी। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, भूकंप के झटके रात 10 बजकर 13 मिनट पर महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र तेजपुर के निकट बताया गया था।

जानें क्यों आता है भूकंप?

पृथ्वी की बाह्य परत में अचानक हलचल से उत्पन्न ऊर्जा के परिणाम स्वरूप भूकंप आता है। यह ऊर्जा पृथ्वी की सतह पर, भूकंपी तरंगें उत्पन्न करती है, जो भूमि को हिलाकर या विस्थापित कर आती है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories