राष्ट्रीयलाई डिटेक्टर-नार्को टेस्ट : कैमरे के सामने अपराध का राज खोलेगा चेहरा,...

लाई डिटेक्टर-नार्को टेस्ट : कैमरे के सामने अपराध का राज खोलेगा चेहरा, अब फेस डिटेक्टर टेस्ट

[object Promise]

कानपुर, मनुष्य अगर किसी अपराध या घटना में शामिल है और उसने बचने के लिए सारे सबूत तक मिटा दिए हैं तो भी उसके काले कारनामे को पकड़ना आसान हो सकेगा। अब उसके राज से पर्दा उठाने का काम चेहरे के हावभाव करेंगे। लाई डिटेक्टर-नार्को टेस्ट के बाद बहुत जल्द फेस डिटेक्टर टेस्ट भी आने वाला है। आइआइटी के विशेषज्ञों ने चेहरे के हावभाव पर शोध किया है, जो अंतरराष्ट्रीय जर्नर में प्रकाशित हुआ है।

[object Promise]
आइआइटी कानपुर के विशेषज्ञों ने दुनिया में पहली बार शर्म पश्चाताप और प्रायश्चित पर शोध किया है जिसे अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित किया गया है।नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के जर्नल को लाई डिटेक्टर नार्को टेस्ट की तरह इस्तेमाल के लिए मॉड्यूल भेजने की तैयारी की जा रही है।

आइआइटी विशेषज्ञों ने किया शोध

आइआइटी कानपुर के विशेषज्ञों ने दुनिया में पहली बार शर्म, पश्चाताप, प्रायश्चित पर काम किया है। यह अंतरराष्ट्रीय जर्नल में पांच नवंबर को प्रकाशित हुआ है। इसमें विशेषज्ञों ने सिद्ध किया है कि कोई शातिर भले ही कोई अपने अपराध को छुपा जाए, लेकिन उसके चेहरे का बढ़ा हुआ तापमान गुनाह में शामिल होने के संकेत दे देगा। उन्होंने तकनीक का इस्तेमाल लाई डिटेक्टर और नार्को टेस्ट की तरह ही दूध का दूध और पानी का पानी करने में इस्तेमाल के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के जर्नल को मॉड्यूल का पूरा प्रस्ताव भेजा जाएगा। यह माॅड्यूल इंटरव्यू, भर्ती प्रक्रिया और अन्य जगह उपयोग में लाया जा सकता है।

दो चरणाें में हुआ शोध

आइआइटी के ह्यूमैनिटी एंड सोशल साइंसेज के विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रज भूषण, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रो. पीके पाणिग्रही, शोधार्थी शबनम बासु और सौरभ दत्ता की टीम ने दो चरणों में शोध किया। पहले चरण में 30 छात्रों से जिंदगी की ऐसी घटनाएं लिखने के लिए कहा, जिसमें उन्हें शर्म, पश्चाताप और प्रायश्चित हुआ है। छात्रों ने अपनी कहानी दे दी, जिसमें से कुछ की परिस्थितियों को चित्रण रूप में तैयार किया गया। अब 150 नए छात्रों को वही चित्रण कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाए गए।

छात्रों से राय ली गई कि उन्हें क्या महसूस हुआ। इसपर उन्होंने शर्म, पश्चाताप और प्रायश्चित होने की जानकारी दी। पहले हिस्से को जर्नल में छापा गया। दूसरे हिस्से में जैविक विश्लेषण हुआ, अबकी बार नए 31 छात्र लिए। उन्हें वही चित्रण दिखाए गए, हाई रेजोल्यूशन के थर्मल कैमरे लगाए गए। छात्रों के मत्थे, दोनों गाल, नाक का ऊपरी हिस्सा, आंख के दोनों किनारों को देखा गया।

अपराध बोध में गाल का दायां हिस्सा होता गर्म

प्रो. ब्रज भूषण के मुताबिक थर्मल कैमरे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। तीनों में किसी तरह के भाव आने पर चेहरे का तापमान गर्म हो गया। यह अधिकतम 0.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इस तापमान को ठंडा होने में अमूमन 15 सेकेंड का समय लग गया। इनकी स्टडी में रोचक परिणाम सामने आए। प्रायश्चित के मुकाबले अपराध बोध के मामले में गाल का दायां हिस्सा, होंठ के आसपास और मत्था अधिक गर्म हो गया। इसी तरह शर्म के मामले में गाल का बायां हिस्सा अधिक गर्म हो जाता है। प्रायश्चित में बायां हिस्सा ज्यादा गर्म नहीं होता है। शर्म में नाक का ऊपरी हिस्सा हल्का गर्म हो जाता है।

केस का जल्दी होगा निपटारा

प्रो. ब्रज भूषण के मुताबिक शोध को फ्रंटियर इन साइकोलॉजी में प्रकाशित किया गया। इससे किसी भी तरह के केस का निटपारा आसान होगा। मॉड्यूल को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के जर्नल को प्रेषित किया जाएगा।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories