राष्ट्रीयअब आने लगेगी किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान योजना की...

अब आने लगेगी किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान योजना की 7वीं किस्त, चेक करें लिस्ट में अपना नाम

[object Promise]

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi scheme) की सातवीं किस्त एक दिसंबर से किसानों के खातों में डलना शुरू हो जाएगी। मोदी सरकार इस योजना के तहत हर साल किसानों के खातों में 6000 रुपये डालती है। यह राशि दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है। मोदी सरकार पिछले 23 महीनों में 11.17 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 95 करोड़ से अधिक राशि डाल चुकी है। अब सरकार इस योजना के तहत दो हजार रुपये की सातवीं किस्त किसानों के खातों में डालने की तैयारी कर रही है।

[object Promise]
मोदी सरकार योजना के तहत हर साल किसानों के खातों में 6000 रुपये डालती है। यह राशि दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है। सरकार पिछले 23 महीनों में 11.17 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 95 करोड़ से अधिक राशि डाल चुकी है।

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हर किस्त चार महीनों के अंतराल में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। योजना के तहत पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी की जाती है। दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। अगर आपका नाम इस योजना के लाभार्थियों की अपडेटेड लिस्ट में दर्ज है, तो आपको भी इस स्कीम के तहत लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कि इस योजना के लाभार्थियों की लिस्ट में कैसे अपना नाम चेक किया जा सकता है।

स्टेप 2. अब वेबसाइट खुलने पर दाहिनी तरफ ‘Farmers Corner’ दिखाई देगा। यहां आपको ‘Beneficiary List’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3. अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आएगा। इस पेज पर आपको राज्य, जिला, उप-जिला, प्रखंड और गांव का चयन करना होगा।

स्टेप 4. इसके बाद आपको ‘Get Report’ पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5. अब आपकी स्क्रीन पर लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी। यह कई पेज में होगी। इन पेज पर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

लिस्ट में नाम नहीं है, तो करें यह काम

अगर पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की पिछली लिस्ट में आपका नाम था और अपडेटेड लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो आप पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर पर इसकी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करने के लिए आपको हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करना होगा।

The post अब आने लगेगी किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान योजना की 7वीं किस्त, चेक करें लिस्ट में अपना नाम appeared first on Jan Sandesh Online.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories