राष्ट्रीयकर्नाटक : कोरोना वायरस की मार, बंद होने के कगार पर कई...

कर्नाटक : कोरोना वायरस की मार, बंद होने के कगार पर कई निजी स्कूल

[object Promise]

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक के प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन ने कहा है कि कोरोना काल में राज्य के निजी स्कूलों को गंभीर वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों द्वारा फीस न देने की वजह से कुछ स्कूल बंद हो गए हैं। कर्नाटक में निजी स्कूलों को दिसंबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

एएनआई से बात करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि कुमार ने कहा, ‘शिक्षक ऑनलाइन कक्षाओं के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं, लेकिन हम उन्हें न्यूनतम वेतन भी देने में असमर्थ हैं।’ उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है। 60 फीसद से अधिक माता-पिता ने अपने बच्चों की फीस का भुगतान नहीं किया है। राज्य में 20,000 से अधिक स्कूल हैं और इनमें से लगभग 18,000 निजी स्कूल हैं जो मासिक शुल्क पर निर्भर हैं।

[object Promise]
कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए देश के कई राज्यों ने स्कूलों को अभी बंद ही रखने का फैसला लिया है। कर्नाटक में भी दिसंबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। कई स्कूल शिक्षकों को वेतन नहीं दे पा रहे हैं।

बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से राज्य में निजी स्कूल दिसंबर तक बंद हैं। सरकार ने तकनीकी सलाहकार समिति की सिफारिश के बाद स्कूलों को दिसंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया था।कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा था, ‘विशेषज्ञों ने कहा है कि हमें दिसंबर के अंत तक स्कूल खोलने को लेकर कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। हम फिर से मिलेंगे और स्थिति के संबंध में समय पर उचित निर्णय लेंगे।

कर्नाटक में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1,330 नए मामले सामने आए हैं। इसको मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या 8 लाख 86 हजार 227 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अनुसार, 24 घंटे में कोरोनो वायरस से संबंधित 14 मौतें दर्ज की गई हैं और इस दौरान 886 लोग ठीक भी हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में मंगलवार तक कोरोनो वायरस के 23,709 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। कुल मिलाकर 8 लाख 50 हजार 707 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, वहीं अब तक वायरस के कारण 11,792 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले हफ्ते, कर्नाटक के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा था कि राज्य ने भारत सरकार की सलाह के अनुसार कोरोना वैक्सीन वितरण के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories