राष्ट्रीयआदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की वेडिंग फोटोज़

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की वेडिंग फोटोज़

[object Promise]

नई दिल्ली, बालीवुड एक्टर, सिंगर और ‘इंडियन आइडल 12’ के होस्ट आदित्य नारायण और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल फाइनल एक एकदूजे के हो गए हैं। दोनों ने कल यानी 1 दिसंबर को सात फेरे लिए। श्वेता और आदित्य ने बेहद ही सिंपल तरीके से अपनी शादी करने का डिसीजन लिया था। उनकी शादी एक मंदिर में हुई, जिसमें महज 50 लोग ही शामिल हुए। वहीं आज यानी 2 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी। जिसमें कई नामी फिल्मी सितारों के आने की उम्मीद की जा रही है।

[object Promise]
सिंगर आदित्य नारायण आज अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी करने जा रहे हैं। Aditya Narayan and Shweta Agarwal ने एकदम सिंपल तरीके से शादी करने का फैसला किया है। दोनों की शादी एक मंदिर में होगी जिसमें केवल 50 लोग ही शामिल होंगे।

आदित्य की शादी की तस्वीरें और वीडियोज़ आना शुरू हो गए हैं। इन फोटोज़ में आदित्य जहां क्रीम कलर की शेरवानी में नज़र आ रहे हैं। शेरवानी के साथ उन्होंने गले में हरे रंग की माला डाल रखी है और आंखों पर चश्मा लगा है। वहीं श्वेता ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना है जिसके साथ उन्होंने पिंक लर की शॉल कैरी की है।

इन सेलेब्स को दिया है इन्विटेशन

मुंबई मिरर से बात करते हुए आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण ने बताया है कि, ‘हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित को रिसेप्शन पार्टी के लिए इन्वाइट किया है। हालांकि कोविड को देखते हुए वो लोग पार्टी में आएंगे या नहीं ये अभी मैं कह नहीं सकता’।

आदित्य की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादी के कार्ड की वीडियो सिंगर के एक इंस्टाग्राम फैन पेज पर शेयर की गई है। इस वीडियो में एक शाही कार्ड दिखाई दे रहा है। कार्ड के ऊपर दूल्हा-दुल्हन का नाम लिखा और कार्ड खोलने पर एक महल नज़र आ रहा है। दोनों की शादी का कार्ड काफी खूबसूरत है।

शादी से पहले शेयर की रोमांटिक फोटो

आदित्य ने अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले श्वेता के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों एक दूसरे को बड़े प्यार से गले लगाते नज़र आ रहे हैं। श्वेता और आदित्य की ये फोटो उनकी तिलक सेरेमनी के दौरान की मालूम पड़ती है, क्योंकि दोनों फोटो में जो आउटफिट पहने नज़र आ रहे हैं। वो उन्होंने अपनी तिलक सेरेमनी में पहना था। आदित्य की इस फोटो पर उनकी दोस्त और फेमस बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी कमेंट किया है। नेहा ने दोनों की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘खूबसूरत’।

28 नवंबर को हुई तिलक सेरेमनी : 28 नंवबर को श्वेता और आदित्य की तिलक सेरेमनी हुई थी, जिसके वीडियोज़ और फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। तिलक सेरेमनी के जो वीडियो सामने आए उसमें श्वेता और आदित्य स्टेज पर बैठे दिख रहे हैं। इस दौरान आदित्य के पिता और बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण और उनकी पत्नी दीपा नारायण झा भी स्टेज पर मौजूद थे।

 

 

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories