राष्ट्रीयकोरोना के बावजूद शिक्षकों ने तोड़ा मतदान का रिकार्ड, जाने कहां ,...

कोरोना के बावजूद शिक्षकों ने तोड़ा मतदान का रिकार्ड, जाने कहां , कितना हुआ मतदान

[object Promise]

बरेली, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधायक चुनाव में नौ जिलों के मतदान केंद्रों पर 73.48 फीसद मतदान हुआ। कोविड-19 की गाइडलाइन के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच 2014 के शिक्षक विधायक चुनाव में 70 फीसद वोटिंग का रिकार्ड टूट गया। अच्छे मौसम में शिक्षक मतदाता घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचने से वोटिंग प्रतिशत में इजाफा हुआ। बरेली में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

[object Promise]
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधायक चुनाव में नौ जिलों के मतदान केंद्रों पर 73.48 फीसद मतदान हुआ। कोविड-19 की गाइडलाइन के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच 2014 के शिक्षक विधायक चुनाव में 70 फीसद वोटिंग का रिकार्ड टूट गया।बरेली में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ

कोविड में मतदान प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बरेली-मुरादाबाद के नौ जिलों में सुबह दस बजे तक सिर्फ 8.2 फीसद होने वाला मतदान दोपहर 12 बजे के बाद जोर पकड़ गया। दोपहर दो बजे तक 53.69 मतदाता शिक्षकों ने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था। अच्छा मौसम और खिली धूप में मतदान केंद्रों तक शिक्षक पहुंचते रहे। मतदान केंद्रों के बाहर बने बस्तों पर भी दोपहर में मतदाता शिक्षकों की भीड़ नजर आई। कमिश्नर कार्यालय से जारी रिपोर्ट के मुताबिक शाम तक 73.48 फीसद मतदान हुआ।

अमरोहा के शिक्षक सबसे ज्यादा मतदान केंद्र तक पहुंचे

अमरोहा में सबसे ज्यादा 83.22 फीसद वोट पड़े। पीलीभीत में भी मतदाताओं ने खासी दिलचस्पी दिखाई। यहां 74.63 फीसद मतदान हुआ। शाहजहांपुर में 74.07 फीसद वोटिंग के साथ तीसरे पायदान पर रहा। जबकि मतदान में सबसे कम रूचि बरेली के शिक्षकों ने दिखाई। यहां 65.81 फीसद पर वोटिंग सिमट गया।

किस प्रत्याशी ने कहां किया मतदान

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो ने अमरोहा में मतदान किया। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजय मिश्रा ने शाहजहांपुर में भंवरखेड़ा में मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी मेहंदी हसन ने रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज मॉडल टाउन में मतदान किया। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी विनय खंडेलवाल ने मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मतदाताओं के हिसाब से नहीं दिए ग्लब्स और सैनिटाइजर

कोविड-19 के संक्रमण के बीच हुए मतदान में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मतदान केंद्रों पर ग्लब्स, सेनिटाइजर, हैंड वॉश का इंतजाम किया गया था। लेकिन कई केंद्र ऐसे थे, जहां मतदाताओं के हिसाब से स्टाफ को ग्लब्स और सेनिटाइजर नहीं दिए गए। क्योंकि मतदान से पहले नए ग्लब्स देने के निर्देश जारी हुए थे। कई केंद्रों पर ग्लब्स कम पड़ गए।

मुरादाबाद मंडल की मतपेटियां देर रात तक बरेली पहुंचती रही

देर रात तक संजय कम्युनिटी हॉल में बिजनौर, रामपुर, संभल, अमरोहा और मुराबाद की मतपेटियां पहुंचती रही। अपर आयुक्त अरुण कुमार समेत पूरा अमला संजय कम्यूनिटी हॉल में डटा रहा। यहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में स्ट्रांग रूम में पेटियों को रखवाया गया है। मतगणना तीन दिसंबर को संजय कम्युनिटी हॉल में ही होनी हैं। इसकी तैयारियां मंगलवार को ही पूरी कर ली गईं हैं। तीन दिसंबर सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।

 तीन सीसी टीवी कैमरों से निगरानी

शाम पांच बजे मतदान खत्म होने के बाद मतदान कार्मिकों ने मतपेटिका सील करने की कार्रवाई शुरू की। कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां अधिग्रहीत गाड़ियों से संजय कम्युनिटी हाल पहुंचीं। अब स्ट्रांग रूम में मतपेटिका तीन दिसंबर सुबह तक कड़ी सुरक्षा में रखी जाएगी। स्ट्रांग रूम के बाहर तीन सीसी टीवी कैमरे लगाए हैं। स्ट्रांग रूम का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हुई।

संजय कम्युनिटी हाल में मतगणना की तैयारियां शुरू

कम्युनिटी हॉल में अधिकारियों ने बेरीकेडिंग के साथ टेबिलों लगवा दी। यहां आठ टेबिलें लगाई हैं। दो शिफ्टों में 49 मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगायी गयी है। इस बार मतगणना दो दिन चलने के आसार हैं। पिछली बार वोटर भी कम थे और टेबिलें 14 लगीं थीं। इस बार वोटर ज्यादा हैं और टेबिलें कम लगी हैं। इससे अधिकारी भी मान रहे हैं कि मतगणना दो दिन चलेगी।

कमिश्नर क्या कहते हैं  

कमिश्नर रणवीर प्रसाद का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ है। अब मतगणना की तैयारी भी तकरीबन पूरी है। मतपेटियां नौ जिलों की बरेली पहुंच रही है। तीन दिसंबर सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories