राष्ट्रीयकेडीए : रजिस्ट्री के लिए एसपी साउथ ने एसएसपी को भेजा पत्र,...

केडीए : रजिस्ट्री के लिए एसपी साउथ ने एसएसपी को भेजा पत्र, अफसरों संग बैठक के बाद आगे होगी कार्रवाई

[object Promise]

कानपुर, कानपुर दक्षिण के छह थानों में किदवई नगर थाने के पास अपना भवन नहीं है। जर्जर श्रमिक कॉलोनी में थाने का संचालन हो रहा है। जर्जर थाने के मुद्दे को  दैनिक जागरण ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद एसपी साउथ ने केडीए से खाली कराए गए भूखंड की रजिस्ट्री कराने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है। किदवई नगर थाने के लिए साकेत नगर टेलीफोन एक्सचेंज के पास भूखंड का आवंटन हुआ था। केडीए के साकेत नगर के नक्शे में थाने का भूखंड दर्ज है। बाद में वहां प्लाटिंग होने के बाद थाने की के लिए दूसरे स्थान पर आवंटन नहीं किया गया।

[object Promise]
थाना जर्जर श्रमिक कॉलोनी में संचालित हो रहा है। जहां हर रोज पुलिस कर्मी यहां मौत के साये में काम करते हैं। दो साल पहले तत्कालीन डीएम और एसएसपी के आदेश पर साकेत नगर कंजरनपुरवा में केडीए की 22 सौ वर्ग गज भूमि खाली कराई थी।

थाना जर्जर श्रमिक कॉलोनी में संचालित हो रहा है। जहां हर रोज पुलिस कर्मी यहां मौत के साये में काम करते हैं। दो साल पहले तत्कालीन डीएम और एसएसपी के आदेश पर साकेत नगर कंजरनपुरवा में केडीए की 22 सौ वर्ग गज भूमि खाली कराई थी। भूमि तो खाली हो गई और केडीए ने कब्जा भी ले लिया, लेकिन थाना निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि थाने के लिए भूमि खाली कराए जाने की जानकारी मिली थी। इस पर एसएसपी को खाली कराई भूमि की रजिस्ट्री कराने के लिए पत्र लिखा है। एसपी साउथ ने बताया कि एसएसपी और जिलाधिकारी की केडीए अफसरों के साथ बैठक के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories