राष्ट्रीयशादी के दो घंटे बाद टूट गया रिश्‍ता, जानें- इस मामले में...

शादी के दो घंटे बाद टूट गया रिश्‍ता, जानें- इस मामले में थाने में क्यों दो दिन तक चली पंचायत

[object Promise]

गोरखपुर, गोरखपुर में एक ऐसी शादी जो दो घंटे के भीतर ही टूट गई। शादी की रश्‍में पूरी हो गई थीं। बिदाई के लिए लड़की घर की चौखट से बाहर निकल चुकी थी, इसी बीच एक छोटी रश्‍म के दौरान दूल्‍हा बेहोश हो गया और इसके बाद कई घंटे तक ड्रामा हुआ और अंतत: लड़की विदाई नहीं हुई। लड़की से ससुराल जाने मना कर दिया और बिदाई के लिए चौखट से बाहर निकलने के बाद लड़की को पुन: घर के अंदर कर दिया गया।

[object Promise]
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव में वैवाहिक समारोह के दौरान बेहोश हुए दूल्‍हे ने घंटों पंचायत के बाद वधु पक्ष का सारा सामान लौटा दिया। आपसी सामंजस्‍य से दोनों पक्षों ने एक दूसरे से रिश्‍ता खत्‍म कर लिया।

यह है मामला

पिपराइच थाना क्षेत्र के हेमछापर गांव में वैवाहिक समारोह के दौरान बेहोश हुए दूल्‍हे ने घंटों पंचायत के बाद वधु पक्ष का सारा सामान लौटा दिया। आपसी सामंजस्‍य से दोनों पक्षों ने एक दूसरे से रिश्‍ता खत्‍म कर लिया। हेमछापर निवासी भुआल निषाद के घर जंगलधूषण टोला हैदरगंज से बारात आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्‍न होने के बाद लकड़ी के घर परछावन की रस्‍म चल रही थी। इस दौरान दूल्‍हा बेहोश होकर गिर गया। वधु पक्ष के लोगों ने बीमारी की आशंका से दूल्‍हन की विदाई से इनकार कर दिया। तू-तू, मै-मै के बाद लड़की वाले शादी में दिया सारा सामान लड़के वालों से वापस मांगने लगे। इसे लेकर तक घंटों वर-वधु पक्ष के बीच पंचायत चली। इस बीच थाने में वर पक्ष के लोग सारा सामान लौटाने के लिए राजी हो गए। सामान लौटाने के बाद दोनों ने आपसी समझौते से रिश्‍ते को खत्‍म कर लिया।

यह हुआ था

कार में बैठकर दूल्‍हे की प्रतीक्षा कर रही थी दूल्‍हन विदाई के लिए घर निकल चुकी थी। वह गांव के बाहर बाग में कार में बैठकर दूल्‍हे की प्रतीक्षा कर रही थी। लेकिन इस दौरान दूल्‍हा परछावन की रस्‍म में शामिल हुआ और उसके बेहोश होने के बाद पूरी बात ही बिगड़ गई। हालांकि पंचायत के दौरान कई बार वर पक्ष के लोग इस बात पर अड़े थे कि वह लड़के की जांच करा सकते हैं।

नाबालिग से शादी करने के आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

उधार, एक अन्‍य घटना में सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम माट निवासी रमेश पुत्र अमरजीत को पुलिस ने चरड़ाव चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि बीते 25 नवंबर को उसने एक नाबालिग से शादी की है। पुलिस ने लड़की की मां की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories