राष्ट्रीयYogi_ji_In_Hyderabad VIDEO : CM YOGI  के स्वागत में ओवैसी के गढ़ में...

Yogi_ji_In_Hyderabad VIDEO : CM YOGI  के स्वागत में ओवैसी के गढ़ में गूंजा, आया आया शेर आया… का नारा

[object Promise]

हैदराबाद । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आज हैदराबाद में सम्पन्न रोड शो के दौरान ‘आया आया शेर आया…. राम लक्ष्मण जानकी, जय बोलो हनुमान की’, योगी-योगी, जय श्री राम, भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगे। यूपी के सीएम को देखने के लिए लोग इतने उत्साहित थे कि सड़कों, घरों की छतों और खिड़कियों पर जमा थे। वहीं से हाथ हिलाकर उनका अभिवादन कर रहे थे। पूरे रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।

तेलंगाना के हैदराबाद में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के गढ़ में सीएम योगी का जबरदस्त स्वागत हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के जीदीमेतला में निकाय चुनाव (ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपिल कारपोरेशन) में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया। रोड शो के दौरान राष्ट्रवादी नारे गूंजते रहे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लोग घरों की छतों से फूलों की बारिश भी कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश से लबरेज ‘चेंज हैदराबाद’ के पंफलेट हाथों में लिए थे। इस दौरान जिधर भी नजर जा रही थी, हर तरफ भगवा ही भगवा नजर आ रहा था। सीएम योगी ने रोड शो से पहले संविधान निर्माता बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह रोड शो के लिए बस पर सवार हुए। इस दौरान सीएम योगी ने विक्ट्री साइन बनाकर और हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपिल कारपोरेशन का चुनाव भाजपा पहली बार इतनी मजबूती से लड़ रही है। यहां चुनाव भाजपा और टीआरएस के बीच माना जा रहा है। कांग्रेस तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि भाजपा यहां अच्छी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम करीब 24 विधानसभा सीट में फैला है और इसका सालाना बजट करीब साढ़े पांच हजार करोड़ है। तेलंगाना की जीडीपी का बड़ा हिस्सा यहीं से आता है।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावों में डिमांड देश के अलग-अलग राज्यों से आती है। वह अभी तक केरल, कर्नाटक, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मणिपुर, मध्य प्रदेश के साथ बिहार और दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर चुके हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories